{"_id":"6ad4e01733fd2b54b40eed74","slug":"case-registered-over-allegations-of-obtaining-two-passports-using-forged-documents-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: कूटरचित दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप, मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: कूटरचित दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप, मामले में रिपोर्ट दर्ज
Sun, 18 Oct 2026 08:35 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी मोहम्मद रईस उर्फ रईस पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अलग-अलग विवरणों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप है। पुलिस ने 18 अक्तूबर को मिली सूचना के आधार पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद रईस उर्फ रईस (47) ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाए। पहले पासपोर्ट संख्या F3272980 में नाम रईस पुत्र अब्दुल रज्जाक, जन्मतिथि एक जुलाई 1979 और मां का नाम हनीफा दर्ज था। पुलिस के अनुसार वह इसी पासपोर्ट पर दुबई और सऊदी अरब की यात्रा करता रहा।
विज्ञापन
बताया गया कि सऊदी अरब में पासपोर्ट गुम होने के बाद वहां के दूतावास ने उसे अस्थायी पासपोर्ट जारी किया था, जिसके आधार पर वह भारत लौटा। इसके बाद 22 नवंबर 2017 को दूसरा पासपोर्ट संख्या R4956091 बनवाया गया। इसमें नाम मोहम्मद रईस, मां का नाम हनीफिया और जन्मतिथि एक जनवरी 1986 दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
बिसंडा थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्याम बहादुर सिंह की सूचना पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि पासपोर्ट विभाग की सूचना पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।