{"_id":"665ccd45c1a7e9861c0a5724","slug":"in-three-power-substations-wires-got-burnt-and-in-some-places-equipment-got-burnt-banda-news-c-212-1-bnd1003-111329-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तीन विद्युत उपकेंद्रों में कहीं तार जले तो कहीं उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तीन विद्युत उपकेंद्रों में कहीं तार जले तो कहीं उपकरण
विज्ञापन
बांदा। बिजली कटौती से पूरा शहर प्रभावित रहा। तुलसीनगर, भूरागढ़ और पीलीकोठी विद्युत उप केंद्रों में ओवरलोड से कहीं फ्यूज उड़े तो कहीं उपकरण फुंक गए। इससे पूरी रात लोग बिजली को तरसते रहे। रविवार को भी पीलीकोठी से जुड़े करीब छह मोहल्लों में घंटों बिजली नहीं आई। बिजली कटौती के कारण व्यवस्था बिगड़ती देख मुख्य अभियंता खुद पीलीकोठी उप केंद्र पहुंचे। एक्सईएन से लेकर अधीक्षण अभियंता को फटकार लगाई और सुधार के लिए कड़ी चेतावनी दी।
पीलीकोठी विद्युत उप केंद्र से जुड़े गुलाब बाग, खाईंपार, टेलीफोन टावर, जिला पंचायत, अलीगंज, नवाबटैंक आदि मोहल्लों की शनिवार की रात करीब 12 बजे बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में परेशान लोगों ने अधिकारियों को फोन किया तो उन्होंने उठाया नहीं। लाइनमैन ने बताया कि ओवरलोड के चलते उपकेंद्र की मशीन में फाल्ट है व पावर ट्रांसफार्मर का फ्यूज चला गया है। यहां के लोग रात भर गर्मी में घूमते रहे, पर बिजली नहीं आई। इसी तरह भूरागढ़ उपकेंद्र में मुख्य लाइन का तार जलने से सुबह चार बजे बिजली चली गई।
खुटला, निम्नीपार, छोटी बाजार के उपभोक्ता जेई व एसडीओ के रात भर फोन मिलाते रहे, पर फोन नहीं उठा। यहां सुबह सात बजे बिजली आई। शंकर नगर (लोहिया पुल), अतर्रा चुंगी, कालूकुआं में डीआर पब्लिक स्कूल के आसपास व कटरा में किरन काॅलेज चौराहे के पास साढ़े 11 बजे रात बिजली गुल हुई तो सुबह तक नहीं आई। महेश्वरी देवी मंंदिर रोड में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास बंच केबल जल गया। यहांं की करीब दस हजार की आबादी रात में गर्मी से बिलबिलाती रही इसी तरह कोतवाली रोड, स्टेशन रोड, बबेरू रोड कालूकुआं में पूरी रात लाइट आती जाती रही और लोगों को जागना पड़ा।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान ट्रांसफार्मर में कम मिला तेल
बांदा। पीलीकोठी उपकेंद्र में व्यवस्था बिगड़ते देख बिजली विभाग के मुख्य अभियंता आरिफ अहमद खुद रविवार को दोपहर पहुंच गए। यहां उन्होंने अपनी उपस्थिति में एसडीओ और अन्य कर्मचारियों के साथ उपकरणों व ट्रांसफार्मरों को देखा। अधीक्षण अभियंता से फोन पर सवाल किया कि पीलीकोठी का निरीक्षण कब से नहीं किया और ट्रांसफार्मर में तेल कम कैसे है। घर में आराम करने के बजाए व्यवस्था सुधारिए नहीं कार्रवाई होगी। इसके बाद उन्होंने अपने कार्यालयों में सभी अभियंताओं के साथ बैठक की और बिजली कटौती के संबंध में जानकारी ली। उनके दायित्व याद दिलाए और चेतावनी भी दी।
एमडी के निर्देश किनारे, नहीं उठता फोन
बांदा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी अमित किशोर ने शनिवार को बैठक में बिजली विभाग के अफसरों को सख्त चेतावनी दी थी। बिजली व्यवस्था में सुधार के साथ उपभोक्ताओं के फोन उठाने व उनकी समस्या का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए थे। उनके जाते ही निर्देश किनारे हो गए। पीलीकोठी एसडीओ ने न तो उपभोक्ताओं का फोन उठाया और न ही मीडिया वालों का। इसी तरह ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के एक्सईएन भी सिर्फ अपने अफसरों का फोन उठाते हैं।
वर्जन-
-ज्यादा गर्मी होने की वजह से पुराने तारों में फाल्ट हो रहे हैं। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है। उपकेंद्र के उपकरण भी दुरुस्त कर लिए गए हैं।
-प्रकाश देव पांडेय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, नगरीय।