फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In the farmers' circle, the supporters opposed the agricultural laws

किसान घेरा में सपाइयों ने किया कृषि कानूनों का विरोध

Fri, 25 Dec 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
In the farmers' circle, the supporters opposed the agricultural laws
In the farmers' circle, the supporters opposed the agricultural laws - फोटो : BANDA
बांदा। किसानों के पक्ष में आंदोलन कर रही समाजवादी पार्टी शुक्रवार को फिर किसानों की वकालत में उतर आई। गांवों में किसान घेरा कार्यक्रम आयोजित किया। चौपालें लगाईं। पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकील अली के नेतृत्व में छनेहरा लालपुर में चौपाल हुई। अध्यक्षता बाबादीन यादव ने की। अशोक भागवानी, मनोज वर्मा, रईस अहमद खां, डॉ. कामिल, हकीम उल्ला, सुमित, मोहम्मद अहमद, नवाब, सुभाष, सुनील, खालिद फारूकी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

सपा नेता और पूर्व सीबीआई अधिकारी अनिल यादव ने बबेरू विधानसभा क्षेत्र के सांड़ासानी गांव में किसान घेरा का नेतृत्व किया। तीनों कृषि कानूनों के बारे में जानकारी दी और इन्हें किसान विरोधी बताया। संचालन शैलेंद्र सिंह ने किया। उमेश यादव, संजय, जितेंद्र कुमार, रामफल, पुष्पेंद्र, विवेक, अनिरुद्ध, राकेश, सतानंद शुक्ला, चंद्रमौलि तिवारी, राहुल, लवकुश भी शामिल रहे।
विज्ञापन

पूर्व उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी व पूर्व महासचिव राजेंद्र यादव के नेतृत्व में पिपरी, कनवारा, दरदा, छावनी डेरा आदि में किसान घेरा कार्यक्रम हुए। रामपाल प्रजापति, अभिषेक मिश्रा, अमित पांडेय, लक्ष्मीकांत शुक्ला, शिवमोहन सिंह, अभिषेक शुक्ला, अनुपम लौहवंशी आदि उपस्थित रहे। उधर, सपा नेता व अधिवक्ता अशोक दीक्षित के नेतृत्व में शुक्रवार को तिंदुही और रहूसत गांवों में किसान चौपालें आयोजित हुईं। अशोक दीक्षित ने कहा कि विनाशकारी बिल के विरोध में किसान एक माह से खुले आसमान तले डेरा डाले हैं। सरकार अनसुनी कर रही है। पंचायत में ग्राम प्रधान अशोक सिंह, शिवकरन, रामसेवक यादव, मूलचंद्र, बिहारीलाल, नत्थू वर्मा, विनोदा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बड़ोखर ब्लाक के चौरहा गांव में सपा नेता अशोक सिंह गौर और विद्या सागर तिवारी के नेतृत्व में चौपाल/किसान घेरा आयोजित हुआ। अमर सिंह यादव, राम सिंह, पवन सिंह, रामदयाल साहू, अरविंद सिंह, बरजोर सिंह इत्यादि शामिल रहे।
अतर्रा/तिंदवारी में सपाइयों ने कैरी गांव में किसान घेरा कार्यक्रम में किसानों को कृषि कानूनों की खामियां बताई। बृजेंद्र गौतम ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान बर्बाद हो रहा है।

बिसंडा अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव, पूर्व प्रधान रामबरन यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे। तिंदवारी के जसईपुर व छिरहुंटा में सपाइयों ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों से अवगत कराया। बृजेश सिंह पटेल, लोहिया वाहिनी जिला उपाध्यक्ष आकाश कान्हा, ब्लाक प्रमुख वरुण यादव, पूर्व प्रधान धर्मपाल यादव, दधिबल यादव, जय सिंह यादव, बुद्धराज सिंह पटेल, सुधीर पटेल, केशव पटेल भी मौजूद रहे।

In the farmers' circle, the supporters opposed the agricultural laws

In the farmers' circle, the supporters opposed the agricultural laws- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed