फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In Feud shot at, victim serious

रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 02 Aug 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 02 Aug 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
In Feud shot at, victim serious

पुरानी रंजिश में युवक को गोली मार दी गई। जिला अस्पताल से उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। वहीं दूसरी घटना में खुन्नस के चलते युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जसपुरा थाना क्षेत्र के नरायण गांव निवासी शिव सिंह यादव (32) पुत्र जगराम सिंह यादव पर शनिवार की रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों में से एक ने इसे गोली मार दी। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि परिजनों के घायल को कानपुर लेकर चले जाने से अभी तक तहरीर नहीं मिली। पता चला है कि शिव सिंह की कुछ लोगों से दुश्मनी चल रही है। इसी के चलते उसे गोली मारी गई। तहरीर मिलने पर पूरी बात पता चलेगी तभी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी इमरान उर्फ सुद्दुल खां (26) पुत्र लल्लू बादशाह को शनिवार को देर शाम गोली मार दी गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल के मौसेरे भाई भुट्टू निवासी दसौली (फतेहपुर) ने बताया कि रोज की तरह वह इमरान और अफजल के साथ गांव के पास मजार पर बैठे थे। इसी बीच तमंचों से लैस पांच हमलावरों ने उन पर फायर शुरू कर दी। एक गोली इमरान के पसली में जा धंसी।

भुट्टू का कहना है कि कुछ दिन पहले वह मुंबई में काम करता था। एक हमलावर गौहत्या के मामले मेें आरोपी है। मुंबई पहुंचने पर उसे अपने पास रुकने से मना करने पर वह दुश्मनी मान गया था। 30 जुलाई को भी हमलावरों ने इमरान के दरवाजे पर फायरिंग की थी।


तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसी से हमलावरों के हौसले बढ़ गए और वारदात को अंजाम दिया। रात को तहरीर देकर अस्पताल चले आए थे, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। उधर, थानाध्यक्ष आरपी सिंह का कहना है कि उन्हें अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed