फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In every block of Mandal, two villages will be developed like a city

मंडल के हर ब्लाक में दो गांव शहर की तरह होंगे विकसित

Wed, 20 Jan 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
In every block of Mandal, two villages will be developed like a city
नए मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह को गुलदस्ते भेंटकर अगुवानी करते डीएम सहित अन्य अधिकारी। - फोटो : BANDA
बांदा। नए मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा है कि चित्रकूटधाम मंडल में हरेक ब्लाक में दो गांवों को चिह्नित कर उन्हें शहर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। नवागंतुक आयुक्त ने बुधवार की दोपहर यहां आकर नवनिर्मित कमिश्नरी कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। मंडलायुक्त पद पर उनकी यह पहली नियुक्ति है। डीएम सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगुवानी की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास व जन कल्याणकारी योजनाओं में तेजी लाई जाएगी। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाया जाएगा। गांव को समृद्धशाली व खुशहाल बनाने के प्रत्येक ब्लाक के दो गांवों को चिह्नित कर उनमें शहर जैसी पानी, बिजली, सड़क, सोलर लाइट, शौचालय, खेल मैदान आदि सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। मंडल में आधारभूत ढांचे का विकास खासकर औद्योगिक विकास प्राथमिकता से कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त का डीएम आनंद कुमार सिंह, अपर आयुक्त (प्रशासन) चंद्रशेखर, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, संयुक्त विकास आयुक्त रमेशचंद्र पांडेय, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ, उप निदेशक (सूचना) भूपेंद्र सिंह आदि ने आयुक्त को गुलदस्ते देकर अगुवानी की। अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक के बाद नवनिर्मित कमिश्नरी कार्यालय का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदोन्नत होकर पहली बार बने हैं कमिश्नर
नवागंतुक आयुक्त दिनेश कुमार सिंह पदोन्नत होकर पहली बार कमिश्नर बने हैं। इससे पहले वह जौनपुर में डीएम थे। वह चित्रकूटधाम मंडल के 32वें आयुक्त हैं। वह 1986 बैच के पीसीएस और 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कालेज में दो वर्षों तक लेक्चरर रहे। कानपुर, आगरा, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद सहित अलीगढ़ नगर निगमों में आयुक्त व मुजफ्फरनगर, बदायूं, सोनभद्र में भी डीएम रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed