{"_id":"5fbe99878ebc3e9b9359393a","slug":"in-demand-dpro-and-six-bdos-sought-answers-banda-news-knp5962931117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: प्रभारी डीपीआरओ और छह बीडीओ से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: प्रभारी डीपीआरओ और छह बीडीओ से मांगा जवाब
विज्ञापन
बांदा। डीएम आनंद कुमार ने ग्राम पंचायत सचिवालय भवन निर्माण की प्रगति धीमी होने पर प्रभारी डीपीआरओ/बीडीओ सहित छह खंड विकास अधिकारियों को नोटिस जारी कर तीन दिवस में स्पष्टीकरण मांगा है।
जिले की छह विकास खंड में 53 ग्राम पंचायतों में मनरेगा/आरजीएसए से ‘पंचायत भवन’ का निर्माण कराया जा रहा है। शासन ने भवन निर्माण की समय सीमा 10 दिसंबर निर्धारित की है, लेकिन तीन ग्राम पंचायतों में भी भवन निर्माण शुरू ही नहीं हुआ।
50 ग्राम पंचायतों में भवन निर्माण की गति बेहद धीमी है। 24 में नींव स्तर व शेष में दीवार ही बन रही है। 18 नवंबर को प्रदेश के पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव ने पंचायत भवनों के निर्माण की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव के आदेशों के बाद डीएम आनंद कुमार ने प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी/बीडीओ (महुआ) संजीव कुमार बघेल, बीडीओ (बड़ोखर खुर्द) अनुभा श्रीवास्तव, (तिंदवारी) अमित कुमार यादव, (बबेरू) डॉ. प्रभात कुमार, (कमासिन) अमर नाथ पांडेय, (जसपुरा) वेद प्रकाश मौर्य, (नरैनी) मनोज कुमार को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। निर्देश दिए है कि 10 दिसंबर तक पंचायत भवनों का गुणवत्तायुक्त निर्माण कराकर जीओ टैग कराया जाए, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।