फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   in accident youg boy death

वाहन की टक्कर से युवा मजदूर की मौत

Mon, 02 Mar 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
in accident youg boy death
बांदा। मजदूरी से लौट रहे युवा मजदूर को राष्ट्रीय राजमार्ग में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घटना में क्षतिग्रस्त रोड में कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर बैंक उप प्रबंधक और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना शनिवार की रात बांदा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग की है। अतर्रा थाना क्षेत्र के नगनेधी गांव का वीरू कुशवाहा (18) पुत्र रामगुलाम खुरहंड से मजदूरी करके साइकिल से वापस घर जा रहा था। खुरहंड पुलिस चौकी के नजदीक सामने से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहां से गुजर रहे गांव के लोगों ने उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। मृतक के चाचा बसंत ने बताया कि वीरू तीन भाइयों में दूसरे नंबर का और अविवाहित था। मृतक के पिता की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घटना में इलाहाबाद बैंक, कुछेछा शाखा उप प्रबंधक व हमीरपुर नगर निवासी सुनील कुमार (50) पुत्र एनपी यादव और उनकी पत्नी पुष्पम (47) रविवार को सुबह जसपुरा (बांदा) के पास कार दुर्घटना में घायल हो गए।
यूपी-112 व परिजनों ने उन्हें बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वह इलाहाबाद बैंक परिवार के कार्यक्रम में शामिल होने बांदा आ रहे थे। घायल दंपत्ति ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क में कार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
ट्रेन से कटकर राजमिस्त्री की मौत
बांदा। भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर) थानांतर्गत पचखुरा गांव निवासी कालका प्रसाद (55) पुत्र बद्री कोटार्य की शनिवार की रात कानपुर पैसेंजर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

मृतक के भाई राजू ने बताया कि कालका राजमिस्त्री था। उसे अपनी पुत्री के घर पंजाब जाना था। भरुआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन क्रासिंग पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से वह ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक के एक पुत्र व दो पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed