फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In a dispute, daughter-in-law hit her mother-in-law on the head with a grinding stone, causing her death

Banda News: आपसी विवाद में बहू ने सास के सिर पर मारी चकिया, मौत

Thu, 26 Sep 2024 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
In a dispute, daughter-in-law hit her mother-in-law on the head with a grinding stone, causing her death
बदौसा। आपसी विवाद में बहू ने सास के सिर पर दाल दरने वाली चकिया मार दी। इससे सास की मौत हो गई। घटना के समय घर में सिर्फ सास-बहू ही थीं। मृतका के पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बहू को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव की गोमती यादव (45) का लहूलुहान शव घर के अंदर बुधवार की दोपहर पड़ा मिला। सिर और गले में चोट के निशान मिले। गोमती के पति ओमकार ने पुलिस को बताया कि वह सुबह आठ बजे निमंत्रण में फतेहगंज गए थे। बेटे रोहित ने बताया कि वह सुबह 10 बजे मां गोमती से 500 रुपये लेकर पैर की दवा कराने प्राइवेट डॉक्टर के पास गया था।
विज्ञापन

दवा कराकर घर लौटा तो मां को घर में लहूलुहान शव पड़ा देखा। पत्नी गुड़िया ने बताया कि मां चकिया पर सिर पटक-पटककर मर गई है। पिता के निमंत्रण से आने पर देर शाम पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ अतर्रा प्रवीण यादव, थानाध्यक्ष जयचंद सिंह, लमेहटा चौकी प्रभारी संजय मिश्रा पहुंचे। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। खून से सनी चकिया कब्जे में ली है। ससुर ने बहू के खिलाफ तहरीर दी है। बहू को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। सास-बहू के बीच अक्सर विवाद की बात प्रकाश में आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed