फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Illegal mining in Kane river caused death of innocent

केन नदी में अवैध खनन बना मासूम की मौत का सबब

Thu, 01 Oct 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining in Kane river caused death of innocent
खप्टिहा कलां। मानकों और नियम कानूनों के विपरीत किया गया बालू का अवैध खनन मासूम बच्चे की मौत का सबब बन गया। भारी-भरकम मशीनों से किए गए गड्ढे में भरे पानी में डूबे 4 वर्षीय बालक को तलाशने में पुलिस और गोताखोरों को नाकों चने चबाना पड़े। बमुश्किल 48 घंटे बाद 40 किलोमीटर दूर शव मिला।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के कनवारा गांव का अनुरुद्ध (4) पुत्र कंधी सोमवार को दोपहर बच्चों के साथ नदी किनारे खेल रहा था। तभी उसका पैर फिसल जाने पर वह नदी के गहरे गड्ढे में समा गया।
विज्ञापन

अन्य बच्चों की जानकारी पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन गहराई अधिक होने और बहाव से गोताखोर असफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतत: 48 घंटे बाद बुधवार को दोपहर घटनास्थल से करीब 40 किलोमीटर दूर पैलानी थाना क्षेत्र के शिवपाल डेरा में उसका शव झाडिय़ों में फंसा मिला। पिता की शिनाख्त के बाद पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने बताया कि अनुरुद्ध इकलौती संतान थी। एक बहन है। बेटे की मौत से मां सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed