Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Illegal mining found again in Pathri, fine of Rs 3.93 crore

Banda News: पथरी में फिर मिला अवैध खनन, 3.93 करोड़ रुपये जुर्माना

Tue, 06 May 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining found again in Pathri, fine of Rs 3.93 crore
बांदा। सदर तहसील के पथरी गांव में केन नदी चल रहे खनन पट्टा में डीएम के निर्देश पर संयुक्त टीम ने जांच की। पैमाइश के बाद पट्टा क्षेत्र के बाहर 43,696 घन मीटर अवैध खनन पाया गया। अधिकारियों की जांच आख्या के बाद पट्टा संचालक पर डीएम ने 3.93 करोड़ रुपये जुर्माना किया है। इसके पहले फरवरी व मार्च में भी पट्टा धारक पर अवैध खनन मिलने पर जुर्माना हुआ था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को शिकायत मिली थी कि पथरी खदान में बड़े पैमाने पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग की जा रही है। यह खदान छत्तीसगढ़ की मयूर बॉक्साइट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम संचालित हो रही है। इसका कुल रकबा 19 हेक्टेयर है। डीएम जे.रीभा के निर्देश पर रविवार की शाम जिला खनिज अधिकारी राज रंजन और नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम ने राजस्व कर्मियों के साथ खनन क्षेत्र की जांच व पैमाइश कराई।
विज्ञापन

मौके पर खनन पट्टा क्षेत्र से बाहर 43,696 घन मीटर अवैध खनन पाया गया। मौके पर ओवरलोडिंग भी पाई गई। अधिकारियों ने मौके की जांच रिपोर्ट सोमवार को डीएम को सौंपी। डीएम ने पट्टाधारक रवीश गंबर पर तीन करोड़ 93 लाख 26 हजार रुपये जुर्माना किया। नोटिस भेजकर एक माह के अंदर जुर्माना की धनराशि जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि पथरी खदान में पांच फरवरी को जांच की गई थी, तब 6854 घन मीटर अवैध खनन मिला था। वहीं 10 मार्च की जांच में भी यहां 36518 घन मीटर अवैध खनन पाया गया था। करीब दो करोड़ जुर्माना किया गया था। उधर, जिला प्रशासन और खनिज विभाग की शहर से सटे सोना खदान में भी निगाह है। बताया जा रहा है कि यहां भी अवैध खनन और ओवरलोडिंग की शिकायतें मिली हैं। जल्द ही टीम मौके पर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed