फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Illegal mining and overloading heavily hit the police

अवैध खनन और ओवरलोडिंग पुलिस पर पड़ी भारी

Mon, 09 Dec 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining and overloading heavily hit the police
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से अवैध खनन और ओवरलोडिंग की शिकायत करने में सत्ता पक्ष भी पीछे नहीं रहा। रविवार को समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अवैध खनन को हर हाल में रोकने और संबंधित थाना-चौकियों में फेरबदल करने के आदेश डीआईजी और पुलिस अधीक्षक को दिए थे। इसी के बाद इंस्पेक्टरों और चौकी प्रभारियों के तबादले किए हैं।
विज्ञापन

रविवार को तिंदवारी में गोशाला, पीएचसी और ब्लाक कार्यालय के निरीक्षण से लेकर हेलीपैड और कृषि विश्वविद्यालय सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान भाजपा नेताओं को जहां भी मौका मिला अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई। जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने जिले में ध्वस्त सड़कों की हालत बताई। साथ ही कहा कि जिले में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और अवैध वसूली रोकी जाए।
विज्ञापन

उधर, हेलीपैड पर मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए सांसद आरके सिंह पटेल, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी, चंद्रपाल कुशवाहा, राजकरन कबीर, बृजेश प्रजापति, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, बुंदेलखंड विकास बोर्ड अयोध्या सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, शीला सिंह, अजित गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, इंद्रपाल सिंह पटेल, राजेश द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, प्रदेश सदस्य रणवीर सिंह चौहान, क्षेत्रीय मंत्री माताबदल प्रजापति व रामहित निषाद, अशोक त्रिपाठी जीतू, पुरुषोत्तम पांडेय, संतोष गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष आरिफ खां भी उपस्थित रहे। उधर, रूपेश प्रजापति, रमेश चंद्र पांडेय, देवा त्रिपाठी, सत्यदेव सिंह, अनिल सिंह चौहान, आनंद स्वरूप द्विवेदी, अजय सिंह चौहान, पीसी पटेल, धीरेंद्र सिंह, मनोज पुरवार, मनीष गुप्ता, प्रेमनारायण द्विवेदी, विवेकानंद गुप्त, जागृति वर्मा, विनोद जैन, राकेश मिश्रा, वंदना गुप्ता, कल्लू राजपूत, विजय विक्रम सिंह, रामखिलावन सोनकर, पीएन वर्मा, अतुल मोहन द्विवेदी, राजकुमार शिवहरे, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, मोहित गुप्ता, आकाश त्रिपाठी आदि भी मुख्यमंत्री की अगवानी में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंश को नहलाने से किया इनकार
बांदा। तिंदवारी में नगर पंचायत द्वारा संचालित कान्हा पशु आश्रय केंद्र में मुख्यमंत्री के निरीक्षण के पूर्व गोवंशों को नहलाने और अच्छा भूसा परोसने की ‘अमर उजाला’ में छपी खबर और उस पर पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा तंज का ट्वीट किए जाने के बाद तिंदवारी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अमर बहादुर सिंह सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि मौसम के मद्देनजर किसी गोवंश को नहीं नहलाया। पूर्व की भांति भूसा, चूनी, चोकर और नमक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed