फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Iftar made ​​in the last Ashre

आखिरी अशरे में इफ्तार कराया

Wed, 29 Jun 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 29 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Iftar made in the last Ashre
डीआईओएस मोहम्मद इब्राहीम के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में रोजेदार व अ - फोटो : अमर उजाला
बांदा। रमजान माह के आखिरी अशरे में इफ्तार पार्टियों का सिलसिला तेज हो गया है। रोजाना कई-कई इफ्तार आयोजन हो रहे हैं। रोजदारों के साथ अन्य धर्म के लोग भी शरीक हो रहे हैं। सांप्रदायिक सौहार्द की विरासत को बरकरार रखते हुए यह सिलसिला जारी है। इसी अशरे में शबे कद्र की रातें भी हैं। यह 21, 23, 25, 27 और 29वीं शब को होती है। बुधवार को 23वें रोजे पर यहां पूर्व में कार्यरत रहे जिला विद्यालय निरीक्षक मोहम्मद इब्राहीम ने लोहिया पुल के पास स्थित आवास में इफ्तार पार्टी दी। इसमें बड़ी संख्या में रोजदार शरीक हुए। साथ में उनके विभागीय कर्मचारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने भी शिरकत की। इनमें सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, ईदगाह व जामा मसजिद मुतवल्ली शेख सादी जमां, बसपा नेता मुमताज अली, हार्पर क्लब और डीसीए सचिव वासिफ जमां खां, बसपा कोआर्डिनेटर मोहम्मद इदरीस, सेवानिवृत्त शिक्षाधिकारी जमीरुद्दीन सिद्दीकी, सपा नेता हसन सिद्दीकी, हाजी शब्बीर अली बबलू, हाजी मोहम्मद शाकिर, शोएब, नफीस, मुशीर अहमद इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed