फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If there is a shortage of funds, the officers should ask for the budget.

Banda News: धन की कमी हो तो बजट मांगे अफसर

Sat, 19 Aug 2023 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
If there is a shortage of funds, the officers should ask for the budget.
बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने दिसम्बर में होने वाले मौनी बाबा महोत्सव की तैयारियों के लिए बैठक ली। अधिकारियों को बताया कि 15, 16 व 17 दिसम्बर को मौनी बाबा महोत्सव होगा। इसकी तैयारियां कर ली जाए। धन की कमी हो तो बजट की मांग की जाए।
विज्ञापन

डीपीआरओ को निर्देश दिए कि परिसर की सफाई, टूरिस्ट काम्पलेक्स की पुताई, सफाई, बाथरूमों की मरम्मत एवं पानी की आपूर्ति, पूर्व निर्मित शौचालयों की सफाई/पुताई एवं मरम्मत आदि कराया जाए। लोक निर्माण विभाग को विभिन्न मार्गों को गड्ढा मुक्त कराया जाए। सीएमओ को मेडिकल कैम्प, एआरएम को बसों, अग्निशमन को दमकल सहित मौनी बाबा धाम से आईटीआई व पुलिस चौकी से गांव की ओर जाने वालेे मार्ग पर स्ट्रीट लाइट के निर्देश दिए। जल संस्थान महोत्सव परिसर में हैण्डपम्प, पाइपलाइन, टैंकरों में टोंटी एवं स्टैण्ड पोस्ट के माध्यम से पीने के पानी की व्यवस्था करें। योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदर्शनी व स्टाल लगाने को कहा। उप जिलाधिकारी बबेरू को निर्देश दिए कि वाहन पार्किंग स्थल पर शुल्क निर्धारण किया जाए। अग्रणी जिला बैंक प्रबन्धक को निर्देशित किया कि मोबाइल एटीएम, बैंकिंग से सम्बन्धित तीन दिवसीय जिला स्तरीय लोन मेला लगवाया जाए। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, मौनी बाबा प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी, डीसी मनरेगा, जिला विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed