फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If the dug up roads are not repaired by Navaratri, then action will be taken: Rajasekhar

खुदी सड़कें नवरात्र तक ठीक नहीं हुई तो कार्रवाई : राजशेखर

Sat, 28 Sep 2024 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
If the dug up roads are not repaired by Navaratri, then action will be taken: Rajasekhar
बांदा। नवरात्र तक हरहाल में पाइप लाइनों के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत करा दी जाए। जहां सड़कें धंस गई हैं, वहां फिर से मरम्मत कराई जाए। यदि सड़कें दुरुस्त नहीं हुईं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नमामि गंगे के सचिव राजशेखर ने शुक्रवार को हर घर नल से जल योजना से आच्छादित महोखर व पल्हरी गांव का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने गांव में पानी की आपूर्ति न होने, लीकेज और खुदी सड़कों की ठीक से मरम्मत नहीं कराने की शिकायत की। इस पर सचिव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि खुदी सड़कों की नवरात से पहले मरम्मत करा दी जाए। जो सड़कें बारिश से धंस गई हैं, उन्हें पुन: बनवाया जाए। लीकेज को ठीक कराकर पूरे गांव में नियमित जलापूर्ति की जाए। शिकायतों का तत्परता के साथ निस्तारण किया जाए। मरम्मत कार्य में लापरवाही हुई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसक बाद उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि जिन गांवों में जलापूर्ति शुरू कर दी गई है, वहां नियमित आपूर्ति की जाए। शेष गांवों में मैन पावर बढ़ाकर कार्य को जल्द पूरा किया जाए। जलापूर्ति की क्रॉस चेकिंग कराई जाए। जहां से भी लिंकेज की शिकायत मिले वहां प्राथमिकता पर ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक गांव में दोनों वक्त सुबह-शाम पानी दिया जाए। पानी आपूर्ति में बिजली आड़े आए तो डीजी सेट संचालित कर आपूर्ति की जाए। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, प्रोजेक्टर मैनेजर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed