फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If girls move forward, many generations move forward: Governor

लड़कियां आगे बढ़ें तो कई पीढि़यां बढ़ती हैं आगे : राज्यपाल

Fri, 25 Oct 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
If girls move forward, many generations move forward: Governor
बांदा। समाज में लडकियों की भागेदारी महत्वपूर्ण होती है। लड़कियां आगे बढें तो कई पीढि़यां आगे बढ़ती हैं। यह बात प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में कही। उन्होंने 21 छात्र-छात्राओं को उपाधियां देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि लड़कियां हर क्षेत्र में आगे हैं। वह खेत में ट्रैक्टर और कृषि कार्य करते हुए दिखती हैं। प्राकृतिक खेती पर विशेष जोर देना होगा तभी आने वाली पीढि़यां बीमारियों से मुक्त होंगी। उन्होंने किसानों से कहा कि वह वैज्ञानिक ढंग से उन्नतशील प्राकृतिक खेती करें। रसायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम कर खाद्यान्न को बीमारियों से मुक्त बनाएं। ताकि अनावश्यक रूप से बीमारियों में खर्च होने वाला पैसा बचे। सरकार ने भी कहा है कि उर्वरक में जो पैसा बचेगा वह जिले के विकास में खर्च होगा। कृषि के क्षेत्र में उपाधि प्राप्त युवा काम कर रहे हैं। वैज्ञानिक भी आगे बढ़-चढक़र कार्य करेंं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि जल की समस्या विकराल होती जा रही है। जल प्रबंधन पर विशेष कार्य करना होगा। पानी का रख रखाव सही तरीके से हम सभी को करना होगा। सरकारों द्वारा चलाई जा रही ‘खेत-तालाब’ योजना खेत में दिखनी चाहिए। हर घर नल से जल योजना संचालित है। बांदा जनपद को जल प्रबंधन में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार भी दिया गया है। हमें खुशी है कि महिला जिलाधिकारी के नेतृत्व में यह कार्य किया गया। कृषि अनुसंधान केंद्र, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. एचएस गुप्ता, कुलपति प्रो.नरेंद्र प्रताप सिंह, कुलसचिव डाॅ.एसके सिंह, महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट (सतना) के पूर्व कुलपति डाॅ.एनसी गौतम, विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद सदस्य व नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, राजेश सिंह सेंगर, कमलेश, कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी, डीआईजी अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बच्चों को किया सम्मानित

राज्यपाल ने अंतरविद्यालय कहानी, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता में विजयी आठ-आठ प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र व किट देकर सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता प्राथमिक व इंटर काॅलेजों में आयोजित की गई थी। 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विश्वविद्यालय की तैयार किट वितरित की। श्रेष्ठ आंगनबाड़ी पुरस्कार बडोखर खुर्द की कार्यकर्ता लीला को दिया। उन्होंने जिलाधिकारी नरेंद्र प्रताप व मुख्य विकास अधिकारी को पुस्तकें भेंट की।



लोकार्पण व शिलान्यास किया

कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय में दो परियोजनाओं (मेडीटेशन एवं वेलनेस सेंटर व फसलोत्तर प्रबंधन प्रयोगशाला), व (बोटेनिकल गार्डन) का लोकार्पण किया। (मेडिटेशन एंड वेलनेस सेंटर केन नेचर पार्क) का शिलान्यास किया।



इन्हें दिए स्वर्ण, कांस्य व रजत पदक

कुलाधिपति आनंदी बेन ने सामुदायिक विज्ञान में छात्रा वैष्णवी सिंह को खेलकूद, शिक्षा व सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। कृषि महाविद्यालय की स्नातक छात्रा समीक्षा को कुलपति स्वर्ण पदक दिया। आलोक को रजत, चंद्रगुप्त को कांस्य पदक दिया। उद्यान में सौरभ दत्ता को स्वर्ण, शिवांगी पांडेय को रजत, मेघालाल को कांस्य पदक दिया। वानिकी में सेजल साहू को स्वर्ण, रितिका उपाध्याय को रजत, मुस्कान को कांस्य, सामुदायिक विज्ञान की स्नातक छात्रा श्रद्धा यादव को रजत, प्रगति सिंह को कांस्य, परास्नातक वर्ग कृषि में मानसी शुक्ला को कुलपति स्वर्ण, स्तुती मौर्या को रजत पदक, दीक्षा को कांस्य पदक, उद्यान में जयश्री को स्वर्ण,जागृति पाठक को रजत, पीयूष प्रताप को कांस्य, वानिकी में शिवम राघव को स्वर्ण, शांभवी अवस्थी को रजत, प्रशांत को कांस्य पदक प्रदान किए।




किट देकर दिया स्वच्छता का संदेश

राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वच्छता का संदेश देते हुए डीएम व सीडीओ को एक-एक किट दी, जिसमें, रूमाल, आइना, नेल कटर, कंघी, डिटॉल, सुई, बटन व आवश्यक दवाएं थी। कहा कि यह व्यवस्था आंगनबाड़ी केंद्रों में की जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह रुमाल से बच्चों की नाक साफ, करें, कंघी से बाल खींचे, नेल कटर से नाखून काटे, शर्ट, पैंट फटे हो तो सुई धागे से सिले। चोट लगने पर मलहम, पट्टी से आदि से प्राथमिक उपचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed