फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If attendance of children in schools does not increase, action will be taken

Banda News: विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति नहीं बढ़ी तो होगी कार्रवाई

Mon, 23 Sep 2024 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
If attendance of children in schools does not increase, action will be taken

विज्ञापन
बांदा। परिषदीय विद्यालयों में आधा सत्र बीत गया, अभी तक बच्चों की उपस्थिति नहीं बढ़ी है। 212 विद्यालयों में अगस्त में 40 फीसदी से कम उपस्थिति रही। सितंबर में भी यही स्थिति है। बीएसए ने नाराजगी जताते हुए इन विद्यालयों में बुलावा टोली गठित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी कि उपस्थिति न बढ़ने पर बीईओ और प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए अव्यक्तराम तिवारी ने विद्यालयों का निरीक्षण कराया तो 212 विद्यालय ऐसे मिले, जिनमें बच्चों की उपस्थिति 50 फीसदी से भी कम है, जबकि शिक्षा सत्र का आधा समय बीत गया। बीएसए ने सभी बीईओ को निर्देश दिए कि 50 प्रतिशत से कम छात्र उपस्थिति वाले विद्यालयों को चिह्नित कर विद्यालय स्तर पर बुलावा टोली का गठन कराएं।
विज्ञापन

विद्यालय खुलने से 30 मिनट पहले बुलावा टोली घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर छात्र-छात्राओं को विद्यालय भेजने को प्रेरित करें। इन विद्यालयों का खंड शिक्षा अधिकारी निरीक्षण कर प्रधानाध्यापक व इंचार्ज को छात्र उपस्थिति बढ़ाने को निर्देशित करें। साथ ही सितंबर में छात्र उपस्थिति न बढ़ने की दशा में संबंधित बीईओ व प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालयों में उपस्थिति पर एक नजर

मध्यान्ह भोजन योजना के तहत आइजीआरएस पोर्टल पर जनपद में 1725 परिषदीय विद्यालय के सापेक्ष अगस्त में 212 विद्यालयों में 50 प्रतिशत से कम छात्र उपस्थिति दर्ज है। बबेरू के 19, बड़ोखर खुर्द के 36, बिसंडा 21, जसपुरा 9, कमासिन 25, महुआ 52, नरैनी 43, तिंदवारी 6, नगर क्षेत्र में एक विद्यालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed