{"_id":"5f187bea8ebc3e9f676aa012","slug":"if-advocate-s-attackers-are-not-arrested-agitation-will-intensify-banda-news-knp5726702136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के हमलावर गिरफ्तार न हुए तो तेज होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता के हमलावर गिरफ्तार न हुए तो तेज होगा आंदोलन
विज्ञापन
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश कुमार (खादीवाला) और महासचिव कैलाश सिंह गौतम ने कहा है कि जिला अधिवक्ता संघ में सभी अधिवक्ता एकजुट हैं। गुटबाजी की बात महज अफवाह है। खबरदार किया है कि अधिवक्ता अमितराज के हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी या चार्जशीट नहीं आई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ सभागार में अध्यक्ष व महासचिव ने मीडिया कर्मियों को बताया कि 12 जून को अधिवक्ता अमितराज सिंह के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था। इसके नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अधिवक्ताओं ने हड़ताल की, फिर भी गिरफ्तारी नहीं हुई। इस पर 6 जुलाई से हड़ताल चल रही है। जब तक अभियुक्त गिरफ्तार नहीं हो जाते या विवेचना अदालत में नहीं आ जाती तब तक जारी रहेगी।
इस बारे में 7 जुलाई को अधिवक्ता संघ का प्रतिनिधि मंडल अपर एसपी से भी मिला था। 14 जुलाई को डीआईजी से मिला। डीआईजी ने 48 घंटे में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एक सप्ताह बीत गए। कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस चाहे तो फरारी हालत में भी आरोप पत्र दाखिल कर सकती है।
विज्ञापन
अध्यक्ष व महासचिव ने इन खबरों को गलत बताया कि अधिवक्ता संघ दो गुटों में बंट गया है। उन्होंने कहा कि किसी अधिवक्ता साथी ने हड़ताल का विरोध नहीं किया। गिरफ्तारी असंभव नहीं है।
अधिवक्ता संघ में संघर्ष समिति बनी हुई है। इस घटना का पटाक्षेप नहीं होता तो समिति उचित निर्णय लेकर आंदोलन और तेज करेगी। मीडिया से अपेक्षा की कि सत्य का साथ दें।