{"_id":"66997ab7fb0716411605ccc4","slug":"i-dont-want-to-die-i-will-tell-the-world-the-story-of-oppression-banda-news-c-12-knp1055-759204-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मैं मरना नहीं चाहती, दुनिया को बताऊंगी जुल्म-सितम की दास्तां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मैं मरना नहीं चाहती, दुनिया को बताऊंगी जुल्म-सितम की दास्तां
विज्ञापन
बांदा। शहजादी ने बृहस्पतिवार को फिर जेल से पिता को फोन किया। उसने समाजसेवियों और राजनीतिक दलों से मदद मांगी है। उसने कहा कि अपनी बहन और बेटी को बचाने के लिए आगे आएं। मैं मरना नहीं चाहती। उसने कहा कि वह छूटने के बाद अपने साथ हुए जुल्म-सितम सबके सामने लाना चाहती है।
मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली की रहने वाली हत्या के जुर्म में दुबई की अबूधाबी जेल में बंद शहजादी खान ने बृहस्पतिवार को फिर पिता शब्बीर को फोनकर समाजसेवियों और राजनीतिक दलों से मदद मांगी। कहा कि वह निर्दोष है। उसे साजिश के तहत आगरा से दुबई भेजा गया। वहां प्रताड़ना के खिलाफ मुंह खोलने पर हत्या के जुर्म में फंसा दिया गया।
वह जिंदा रहकर अपने साथ होने वाले जुल्मों को सबके सामने लाना चाहती है, ताकि फिर किसी बेटी व बहन के साथ ऐसा न हो। पिता ने बताया कि बेटी की इस बात को वह पत्र के जरिए सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के नेताओं तक पहुंचा रहे है।
विज्ञापन
सड़क पर उतरा रोटी बैंक, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
बांदा। दिव्यांग शहजादी को दुबई में बेचने और वहां उसके साथ शारीरिक और मानसिक दुर्व्यवहार के मामले में समाजसेवी संगठन सड़क पर आ गए हैं। रोटी बैंक सोसाइटी ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
गुरुवार को रोटी बैंक के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से भेंट की। उन्हें शहजादी खान (33) की दास्तां बताई। किस तरह दुबई में उसके साथ शारीरिक और मानसिक दुर्व्यवहार किया गया। बच्चे की हत्या के जुर्म में उसे फांसी की सजा हो गई। इस मामले में पीड़िता के पिता ने कोर्ट के आदेश पर मटौंध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
समाजसेवियों ने कहा कि शहजादी सामाजिक कार्यकर्ता है। उसके साथ इस तरह का कृत्य घोर निंदनीय है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराकर दोषियों को दंडित करने व शहजादी को दुबई से रिहा कराकर वतन लाया जाए। अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष सलीम, कोषाध्यक्ष इरफान, महामंत्री मो. अजहा, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, महिला उपाध्यक्ष वीना कनौजिया, सद्दू अली, रफीक खान, अलीमुद्दीन आदि मौजूद रहेे। डीएम नगेंद्र प्रताप ने रोटी बैंक सोसाइटी के पदाधिकारियों से कहा कि पूरा मामला संज्ञान में है। ज्ञापन राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेज दिया जाएगा।
इनसेट-
नीतिश को बताई शहजादी की दास्तां
जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश महिला नेत्री शालिनी पटेल ने पीड़ित परिवार से भेंटकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की। उनसे शहजादी की दुबई से रिहाई का प्रयास कराने की मांग की।