फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   I don't know where the accused son is

Banda News: आरोपी बेटा कहां है, मुझे नहीं पता

Thu, 22 Aug 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
I don't know where the accused son is
बांदा/पैलानी। मुझे नहीं पता कि कहां है आरोपी बेटा। तीन बार भरुआ सुमेरपुर की पुलिस थाने बुला चुकी है। पुत्र की बरामदगी को लेकर दबाव भी बनाया गया, जबकि मुझे नहीं पता कि पुत्र कहां पर है। आरोप लगाया कि उसे पुलिस के सामने ही लड़की के भाइयों ने जहर पिला दिया है। यह बात रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती लड़की भगाने के आरोपी के पिता ने बताई। मेडिकल कॉलेज में इलाज से उसकी हालत अब बेहतर है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के शिवपाल का डेरा निवासी रज्जन निषाद (20) तकरीबन आठ माह पूर्व भरुआ सुमेरपुर गांव से मुस्लिम युवती को साथ लाया था। लड़की के भाई ने भरुआ थाने में रज्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पुलिस आरोपी व युवती की तलाश में है। बुधवार को शिवपाल डेरा पहुंची भरुआ सुमेरपुर थाने की पुलिस व लड़की के भाइयों ने एक बार फिर आरोपी रज्जन के पिता जयकरन निषाद (40) से पूछताछ की।
विज्ञापन

आरोप है कि जयकरन निषाद को लड़की के भाइयों ने पुलिस की मौजूदगी में जहर खिला दिया। इस प्रकरण में ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी को घेरने का प्रयास किया था, लेकिन पैलानी थाना और जसपुरा थाने की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली थी। जयकरन को पहले जसपुरा फिर जिला अस्पताल भेजा था। यहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती जयकरन निषाद ने बताया कि बड़ा पुत्र रज्जन आठ माह पहले उजगरा डेरा निवासी अपनी मौसी के यहां लोडर लेकर मजदूरी करने गया था। वहां से वह भरुआ सुमेरपुर की रहने वाली युवती के संपर्क में आया था। वह उसे लाया था। तब से उसका कोई पता नहीं चल सका है। अलबत्ता भरुआ थाना की पुलिस उसे तीन बार थाने बुलाकर हाजिर करने का दबाव बना चुकी है। इस बार बुधवार को भी पुलिस ने कुर्की कराने की चेतावनी दी थी। जयकरन का आरोप है कि पुलिस के साथ लड़की के भाई भी आए थे। उन्होंने उसे जबरन जहर पिलाया है।



जयकरन के आरोप बेबुनियाद हैं। उसने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए जहर खाया था। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य आया है। भरुआ सुमेरपुर पुलिस के साथ युवती के भाई भी थे। जयकरन की हालत में अब सुधार है। -अंकुर अग्रवाल, एसपी, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed