{"_id":"64988ce6699cba6199026ef4","slug":"hurt-by-the-beating-the-wife-hanged-herself-banda-news-c-12-1-304371-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पिटाई से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पिटाई से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 26 Jun 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बांदा में शराब पीकर घर आने पर हुई कहासुनी में पति ने पत्नी को डंडों से पीट दिया। इससे आहत होकर पत्नी ने रविवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की मां ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में सूचना दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
चिल्ला थाना क्षेत्र के चकला गांव निवासी गौरा देवी (30) का शव रविवार को सुबह फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर चारपाई पर डाला और मृतका के मायके पक्ष को खबर दी। मायके हरवंशपुर गांव से आई मां छोटकलिया ने आरोप लगाया कि शनिवार की रात आठ बजे करीब मृतका का पति राजू निषाद शराब के नशे में घर आया था।
विज्ञापन
शराब पीकर आने पर उसकी मेरी बेटी से कहासुनी हो गई। जिस पर पति ने उसे डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मृतका के पीठ में डंडों की चोट के निशान भी हैं। यह घटना मृतका ने फोन पर बताई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद मृतका को फंदे से लटका दिया और खुदकुशी करने की खबर फैला दी। घटना की जानकारी पर चिल्ला थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतका के साथ मारपीट की गई है। शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतका की मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन