{"_id":"65c2894162d6a753bf0bef29","slug":"hurt-by-taunts-about-not-having-children-a-woman-commits-suicide-banda-news-c-215-1-sknp1043-104778-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: संतान न होने के ताने से आहत महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: संतान न होने के ताने से आहत महिला ने दी जान
Wed, 07 Feb 2024 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। सरधुआ थाना अंतर्गत खेरिहा गांव में संतान न होने के तानों से परेशान महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगा तहरीर दी है।
बांदा जिले के पिलखिनी निवासी वीरेंद्र यादव ने बताया कि तीन साल पूर्व उसकी बहन रीता यादव (28) का विवाह सरधुआ थाना अंतर्गत खेरिहा गांव निवासी सरोज यादव के साथ हुआ था। सोमवार की देर रात को रीता का शव घर के पीछे बने छज्जा से लटकता मिला।पति ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब जागा तो पत्नी कमरे के अंदर नहीं मिंली। उसकी तलाश की तो शव लटकता मिला।
क्राइम इंस्पेक्टर अंजनी कुमार ने बताया कि मृतका के पिता पिलखिनी निवासी रामप्रकाश यादव के अनुसार पुत्री के कोई संतान नहीं थी। जिस पर पति-पत्नी व ससुरालियों में घरेलू विवाद होते थे। एक पुत्री हुई थी लेकिन वह जिंदा नहीं बच सकी। इसके बाद से उसे आए दिन बच्चे न होने के ताने दिए जाते थे। इसी विवाद के चलते उसने फांसी लगा ली। ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।