{"_id":"67820049fcb5e0c0610ccf80","slug":"hurt-by-her-aunts-scolding-the-niece-committed-suicide-by-consuming-poison-banda-news-c-212-1-bnd1006-120521-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मेडिकल बोर्ड के पैनल ने किन्नरों का किया मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मेडिकल बोर्ड के पैनल ने किन्नरों का किया मेडिकल
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आरोपी गुट के किन्नरों का मेडिकल परीक्षण करते डॉ. विनीत सचान।
- फोटो : संवाद
बांदा। जबरन लिंग परिवर्तन कराकर किन्नर बनाने के मामले में नया मोड़ आया है। मेडिकल बोर्ड की ओर से तीन चिकित्सकों के पैनल ने पीड़ित किन्नरों का मेडिकल चेकअप किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मेडिकल जांच में ऑपरेशन (रीसेंट ऑपरेशन) की पुष्टि नहीं हुई है।
जनपद चित्रकूट के परसौंजा गांव निवासी शिवाकांत उर्फ खुशबू, बिसंडा के गहबर थोक निवासी यासमीन उर्फ नौशाद और अमित उर्फ काजल निवासी भरखरी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर यह आरोप लगाया था कि किन्नरों के एक गुट ने जबरन उन्हें पकड़कर मारपीट की और ऑपरेशन कराकर किन्नर बनाया। इसके साथ ही हार्मोन बदलने वाली और नशीली दवाएं भी दी गईं। इसके दूसरे दिन पुलिस कार्यालय पहुंचे पीड़ित पक्ष के साथ आरोपी पक्ष ने मारपीट की थी।
मामले में अतर्रा कोतवाली में तीन और नगर कोतवाली में दो मामले दर्ज किए गए हैं। इस मामले की जांच को मेडिकल बोर्ड की ओर से तीन चिकित्सक डॉ. रामेंद्र, डॉ. हृदयेश पटेल और डॉ. कृष्णकुमार को शामिल किया गया। गुरुवार को इन चिकित्सकों ने तीनों पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण किया। मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट तो बाहर नहीं आ सकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि जांच में जो सामने आया है उससे लगता है कि लिंग परिवर्तन के लिए पीड़ितों का कोई ऑप्रेशन नहीं किया गया।
विज्ञापन
चित्रकूट, प्रयागराज और कानपुर जाकर टीमें करेंगी जांच
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने मेडिकल रिपोर्ट के बारे में कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि पीड़ितों के न्यायालय में बयान कराए जाएंगे। एएसपी ने कहा कि चित्रकूट, प्रयागराज और कानपुर के जिन अस्पतालों में ऑपरेशन कराए जाने और हार्मोन बदलने की दवाएं दिलवाए जाने के आरोप लगे हैं, वहां भी जांच-पड़ताल की जाएगी। इसके लिए टीमें भी बनाई जाएंगी।
आरोपी पक्ष ने कराया मेडिकल परीक्षण
जिला पुरुष अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में शुक्रवार को आरोपी किन्नर गुट के चार लोगों का मेडिकल परीक्षण हुआ। ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि किन्नर बन्नो, काजल, कटरीना और मधु का मेडिकल परीक्षण हुआ। सिर और पैर में चोट के निशान मिले हैं।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।