{"_id":"67eed19d139e0441850aab62","slug":"hurt-by-a-quarrel-with-her-husband-a-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-banda-news-c-212-1-sknp1006-124431-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पति से झगड़े से आहत महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पति से झगड़े से आहत महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
रामलली उर्फ अंतिमा
- फोटो : परिजन
बबेरू। अतर्रा रोड स्थित नेता नगर निवासी रामलली उर्फ अंतिमा (25) का बुधवार को मायके जाने के लिए पति से झगड़ा हो गया। इससे आहत रामलली ने गुरुवार की सुबह घर के टिनशेड से साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मायके पक्ष ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है।
जेठ अवधेश ने बताया कि बुधवार की शाम रामलली का पति अखिलेश कुमार से मायके जाने के लिए झगड़ा हो गया था। गुरुवार को सुबह पति जब मजदूरी करने चला गया, तब उसने फंदा लगा दिया। अंतिमा को फंदे से लटका देखा तो वह उसे उतारकर बबेरू सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
उधर, बबेरू के घनसौल गांव निवासी अंतिमा के भाई उमाशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि पति अखिलेश उसकी बहन के साथ अक्सर मारपीट करता था। अंतिमा ने बुधवार की शाम फोन कर घर में मारपीट की जानकारी दी थी। भाई ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि अंतिमा की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। डेढ़ वर्ष की पुत्री भी है। बबेरू कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मायके पक्ष ने जो आरोप लगाए हैं, उसकी जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।