फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Humid and hot throughout the day, rain in the evening

Banda News: दिन भर उमस व गर्मी, शाम को हुई बारिश

Fri, 21 Jun 2024 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Humid and hot throughout the day, rain in the evening
बांदा। जनपद में बुधवार को सुबह से तेज धूप रही और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। वहीं शाम छह बजे के बाद आसमान में घने काले बादल छाए और करीब आधा घंटा झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली। जनपद में गुरुवार से मौसम में कुछ बदलाव आने से लोग गर्मी से काफी राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष 19 जून तक लोगों को लू के थपेड़े झेलने पड़े। गुरुवार को सुबह से तेज धूप रही और लोग उमस भरी गर्मी से बेचैन नजर आए। राहगीर धूप से बचने के लिए अंगौछे व छाते का सहारा लेकर निकले। शाम छह बजे के बाद गर्ज के साथ बादल बरसने लगे तो गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। करीब 30 मिनट की वर्षा के बाद मौसम सुहावना हो गया। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय में वर्षा के पहले ही बिजली गुल हो गई। पूरे शहर में अंधेरा छाया रहा। लोग अधिकारियों को फोन मिलाते रहे, पर फोन नहीं उठा।

(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed