फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Htyabhiyukt captive suspicious death in prison

हत्याभियुक्त बंदी की जेल में संदिग्ध मौत

Sun, 28 Dec 2014 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 28 Dec 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
Htyabhiyukt captive suspicious death in prison

हत्या के आरोप में जेल काट रहे बंदी की संदिग्ध

विज्ञापन
परिस्थितियों में जेल में मौत हो गई। परिजनों ने ठंड से मौत होने और जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

गिरवां थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी अवधेश (48) पुत्र जयपाल फरवरी माह से जेल में था। उस पर पड़ोसी देवीदीन की हत्या का आरोप है।

रविवार को सुबह जेल कर्मियों ने उसे बेहोश हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बंदी की मौत से जेल, पुलिस और प्रशासन में हड़कंप है। उधर, सूचना पर अस्पताल आए मृतक बंदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।

ठंड से मौत होने की बात कह कर कार्रवाई की मांग की। मृतक के पुत्र लवकुश ने बताया कि उसके पिता जेल जाने के बाद ही बीमार हुए। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जेल अधीक्षक एचबी सिंह ने बताया कि बंदी अवधेश हृदय रोगी था। 20 दिसंबर को उसे दौरा पड़ा था।

कानपुर के एक अस्पताल में इलाज होने के बाद 25 दिसंबर को वापस जेल आया था। उसकी दवाएं चल रही थीं। ठंड से मौत का आरोप गलत है। सभी बंदियों को पर्याप्त ओढ़ने व बिछाने को कंबल दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed