{"_id":"5e1b631a8ebc3e87a82071de","slug":"host-punahur-village-team-won-the-tournament-banda-news-knp53802094","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजबान पुनाहुर गांव की टीम ने जीता टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजबान पुनाहुर गांव की टीम ने जीता टूर्नामेंट
विज्ञापन
Host Punahur village team won the tournament
- फोटो : BANDA
अतर्रा। पुनाहुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल एक विकेट से जीतकर मेजबान पुनाहुर की टीम चैंपियन बन गई। उसने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बेलगांव की टीम को पराजित किया।
टास जीतकर बेलगांव ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 16 ओवरों के मैच में मात्र 87 रनों पर पूरी टीम आउट हो गई। गेंदबाज अमन उपाध्याय ने तीन और संजय व उदय ने दो-दो तथा शुभम ने एक विकेट लिया।
दूसरी पारी में पुनाहुर टीम के प्रभुदयाल ने 34 और विनय तिवारी ने 10 रन बनाए। विजेता टीम को टूर्नामेंट संयोजक बच्चीलाल कुशवाहा ने 7500 रुपये तथा कप और उपविजेता को 3100 रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
तीन जनवरी से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में बिसंडा, लौली, मेहुआ, सेमरिया, पल्हरी, कोर्रही आदि सहित 16 टीमों ने भाग लिया। मनोज गौतम, राजकुमार गौतम, बालेंद्र तिवारी, टूर्नामेंट समिति अध्यक्ष पुनीत तिवारी, शुभम दीक्षित, अमन अवस्थी, रवि तिवारी, रतनेश गौतम आदि उपस्थित रहे।