{"_id":"6a9db168ada3c3da9e0cd0db","slug":"hospital-building-dilapidated-patients-troubled-by-waterlogging-banda-news-c-212-1-bnd1007-151711-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अस्पताल का भवन जर्जर, जलभराव से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अस्पताल का भवन जर्जर, जलभराव से मरीज परेशान
विज्ञापन
फोटो -8- बदौसा के नवीन पीएचसी की ओर जाने वाला बदहाल मार्ग। संवाद

- हड़हामाफी रोड स्थित नवीन पीएचसी का गेट पानी में डूबा
झाड़ियों से घिरा परिसर
संवाद न्यूज एजेंसी
बदौसा। कस्बे के हड़हामाफी रोड स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदहाली का शिकार है। अस्पताल के मुख्य गेट पर जलभराव होने से मरीजों और तीमारदारों को अंदर पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, अस्पताल परिसर चारों ओर पेड़-पौधों और झाड़ियों से घिरा है। जर्जर भवन में जलभराव से मरीजों को परेशानी हो रही है।
पीएचसी का भवन भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त और जर्जर हालत में है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और प्रभारी का कहना है कि जलभराव, जर्जर भवन तथा परिसर में उगी झाड़ियों और पेड़-पौधों की समस्या से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर की सफाई, जल निकासी और भवन की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।