फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Highways broke down in seven months, potholes became deadly

Banda News: सात माह में टूट गए हाइवे, गड्ढे बने जानलेवा

Mon, 16 Sep 2024 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Highways broke down in seven months, potholes became deadly
बांदा। जनपद में शहर ही नहीं हाईवे की सड़कें भी बारिश में धुल गई हैं। इनमें बांदा-बबेरू-औगासी हाईवे भी शामिल है। पिछले वर्ष सिमौनीधाम मेले के पहले इस सड़क में करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च कर चौड़ीकरण कराया गया था। करीब सात माह में ही यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। सड़क खराब होने से आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं और जिम्मेदार बेफिक्र हैं।
विज्ञापन

कमीशनबाजी के चलते सड़कें एक साल तक भी नहीं चल पा रही हैं। पिछले वर्ष बांदा से बबेरू व औगासी होते हुए फतेहपुर जाने वाले हाईवे पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च कर चौड़ीकरण व मरम्मत का कार्य कराया गया था। उस समय सिमौनीधाम मेला होने के कारण शासन व जिला प्रशासन के दबाव में सड़क में किसी तरह डामरीकरण करा दिया। यह सड़क सात माह का भी सफर पूरा नहीं कर पाई।
विज्ञापन

बांदा शहर के बाहर निकलते ही गड्ढों भरा सफर शुरू हो जाता है। यह बबेरू तक खत्म नहीं होता। कहीं-कहीं तो पांच से छह फीट लंबे-चौड़े गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग से रातोंदिन छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। सड़कों के गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। एक माह में करीब एक दर्जन हादसे हो चुके हैं। इसमें कई अपना हाथ पैर तुड़वा बैठे तो करीब तीन लोगों की जानें भी जा चुकी हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि सड़क में पैचिंग के लिए शासन से धनराशि की मांग की गई है। 15 सितंबर के बाद वर्षाकाल खत्म होते ही सड़क की पैचिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजसेवी ने सांसद और विधायक को लिखा पत्र
बांदा। आरटीआई कार्यकर्ता आवास विकास मोहल्ला निवासी कुलदीप शुक्ला ने सड़कों की हालत खराब होने पर सांसद, विधायक व पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि बबेरू से बांदा पंहुचना बड़ा जोखिम भरा है। जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, किंतु पीडब्ल्यूडी विभाग ने अभी तक तक इस सड़क मार्ग को ठीक नहीं कराया है। मुख्यमंत्री की मंशा गड्ढामुक्त सड़कों की है। कुलदीप शुक्ला ने बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव व सांसद कृष्णा पटेल से बांदा-बबेरू हाईवे की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने कहा है कि सड़क बन जाने से हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed