{"_id":"5fe8c6c48ebc3e3b65736abb","slug":"headmaster-suspended-for-giving-school-for-marriage-banda-news-knp602499344","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए स्कूल देने पर प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के लिए स्कूल देने पर प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
बांदा/तिंदवारी। परिषदीय विद्यालय में बिना अनुमति शादी का आयोजन कराए जाने पर कमासिन ब्लाक में हरिजन बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश सिंह को बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बीएसए ने आदेश में कहा कि विद्यालय में आयोजित शादी विवाह कार्यक्रम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। प्रधानाध्यापक से इसका स्पष्टीकरण लिया गया। इससे ज्ञात हुआ कि उच्चाधिकारियों को इस आयोजन की सूचना नहीं दी गई।
बीएसए ने एबीएसए (नरैनी) शिवऔतार को इसकी जांच सौंपी है। शिक्षक को निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते के रूप में आधा वेतन दिया जाएगा। अन्य कोई महंगाई भत्ता देय नहीं होगा। विभागीय कार्रवाई भी प्रस्तावित की है। शिक्षक निलंबन की अवधि में बीआरसी से संबद्ध रहेंगे।