फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Headmaster hanging in school

स्कूल में प्रधानाध्यापक ने लगाई फांसी

Thu, 28 Mar 2019 10:54 PM IST
banda Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 28 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Headmaster hanging in school
शबनम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 विद्यालय में अपने कार्यालय कक्ष में इंचार्ज प्रधानाध्यापक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दरवाजे तोड़कर शव बरामद किया। मृतका की मां का आरोप है कि पति 10 लाख रुपये की मांग करके उसे परेशान कर रहा था।
विज्ञापन



झांसी जनपद के बरुआ सागर कस्बे की मूल निवासी शबनम नाजमी (29) पुत्र अली अकबर बांदा महुआ ब्लाक के छिबांव गांव में प्राथमिक विद्यालय में पिछले दो वर्षों से इंचार्ज प्रधानाध्यापक थी। वह बांदा शहर के डीएम कालोनी में किराये के मकान में छोटी बहन के साथ रहती थी।
विज्ञापन


गुरुवार को वह सुबह 7:30 बजे अपनी स्कूटी से स्कूल पहुंच गई। प्रधानाध्यापक कक्ष के दरवाजे बंदकर सीलिंग फैन में रस्सी बांधकर फांसी पर झूल गई। स्कूल खुलने के समय नौ बजे रसोइया संतोषी और सहायक अध्यापक प्रीति पहुंचीं तो दरवाजा बंद मिला। इसी परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय भाग-दो की प्रधानाध्यापक वंदना तिवारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फंदे पर लटका शव उताकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और स्कूल के स्टाफ, बच्चों तथा आसपास के लोगों से जानकारियां लीं।


गुरुवार शाम मृतक शबनम की मां हसीना और भाई दानिश ने बताया कि बरुआ सागर के ही अनिकेत नामक युवक ने करीब दो साल पूर्व शबनम से कोर्ट मैरिज कर ली थी। बाद में वह कार के लिए 10 लाख रुपये की मांग कर शबनम को परेशान कर रहा था। पिछले करीब पांच महीनों से वह शबनम से अलग था।

वह माता-पिता के साथ झांसी में शिफ्ट हो गया। शबनम की स्कूटी का रजिस्ट्रेशन भी अपने नाम कराए रखा था। मां हसीना ने यह भी बताया कि तीन माह पहले अनिकेत ने बरुआ सागर थाने में उसके खिलाफ तहरीर भी दी थी। बताया कि परिषदीय विद्यालय में नियुक्ति से पूर्व वर्ष 2015 में शबनम बबीना (झांसी) में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में टीचर थी।  बांदा में शबनम के साथ उसकी छोटी बहन संजो रह रही थी। होली में वह घर चली गई थी। गुरुवार को वापस आना था, लेकिन सुबह शबनम ने फोन कर उसे रोक दिया था।



 मां हसीना ने यह भी बताया कि अनिकेत हर माह शबनम से उसका आधा वेतन ले लेता था। उधर, गिरवां थाना निरीक्षक अरविंद कुमार त्रिवेदी ने बताया कि मृतका का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया गया है। जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों का पैनल करेगा। उधर, महुआ एबीएसए अंबिका प्रसाद ओझा, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, बीआरसी प्रभारी जयकिशोर दीक्षित सहित बड़ी संख्या में अध्यापक घटना स्थल छिबांव गांव और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed