{"_id":"6768563aa47bf78fa807cc31","slug":"harass-two-sisters-banda-news-c-212-1-sknp1006-119719-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दो बहनों को करते हैं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दो बहनों को करते हैं परेशान
विज्ञापन
अतर्रा। दो सगी बहनों को परेशान करने तथा स्कूल जाते समय रास्ते पर रोक कर अश्लील बातें करने वाले दो युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गांव के रहने वाले अमित और सुधीर उसे और उसकी छोटी बहन को काफी समय से परेशान कर रहे हैं। दोनों लोग रास्ता रोककर उसे मोबाइल में बात करने का दबाव बनाते हैं और फोन नंबर की पर्ची फेंकते हैं। यहां तक कि रुपये का लालच देकर अकेले मिलने की बात करते हैं। युवती ने बताया कि उसकी छोटी बहन जो गांव के जूनियर हाईस्कूल में पढ़ती है, उसे भी स्कूल आते-जाते समय अश्लील बातों से परेशान करते हैं। 11 दिसंबर को दोपहर दो बजे आरोपियों ने घर के पास पर्ची फेंककर बातचीत के लिए मजबूर किया। आरोपी अक्सर शराब के नशे में रहते हैं और अपराधी प्रवृत्ति के हैं। परिवार इन हरकतों से भय और तनाव में जी रहा है। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।