{"_id":"6aef623d4fa34040b3073644","slug":"hajj-pilgrims-must-deposit-the-second-installment-by-the-30th-banda-news-c-212-1-sknp1006-154448-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हज यात्रियों को 30 तक जमा करनी होगी दूसरी किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हज यात्रियों को 30 तक जमा करनी होगी दूसरी किस्त
Sat, 07 Nov 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
बांदा। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई ने हज-2027 के चयनित यात्रियों के लिए दूसरी किस्त की राशि और अंतिम तिथि घोषित की है। मुख्य हज ट्रेनर आरिफ खान ने बताया कि प्रत्येक यात्री को 1 लाख 25 हजार रुपये 30 नवंबर तक जमा करने होंगे।
यह राशि हज कमेटी की वेबसाइट या हज सुविधा एप से क्रेडिट, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग द्वारा जमा होगी। एसबीआई और यूनियन बैंक की शाखाओं में पे-इन-स्लिप से भी भुगतान होगा। बैंक रेफरेंस नंबर अनिवार्य है।
तीसरी किस्त भारत और सऊदी अरब के खर्च तय होने के बाद घोषित होगी। पासपोर्ट रिपोर्टिंग के समय साथ लाना अनिवार्य है। क्षतिग्रस्त पासपोर्ट यात्रा बाधित कर सकता है। सभी यात्रियों को हज सुविधा और नुसूक एप डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन
नुसूक एप के बिना मदीना में रियाजुल जन्नाह का पंजीकरण संभव नहीं। कुर्बानी का विकल्प चुनने वालों को तीसरी किस्त के साथ धनराशि जमा करनी होगी। (संवाद)