फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hail and rain wash away desires, farmers worried

Banda News: ओलों व बारिश ने धोए अरमान, किसान परेशान

Wed, 21 Feb 2024 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 21 Feb 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Hail and rain wash away desires, farmers worried
बांदा। अभी बीते दिनों नरैनी में हुई ओलावृष्टि का सर्वे भी न हो पाया था कि मंगलवार की देर शाम खप्टिहां व बबेरू क्षेत्र में फिर से बारिश व ओलावृष्टि हो गई। इससे कई बीघा की फसलों को नुकसान की आशंका है। किसानों के चेहरे भी मुरझा गए हैंं। कहना है कि बेमौसम की बारिश व ओलों ने उन्हें काफी नुकसान पहुंचाया है। बबेरू प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के लगभग 15 से 20 गांवों जिनमें काजीटोला, कबीरपुर ,चौहान डेरा ,पिडारन, बाकल समगरा, सीरिया ताला, शमसुद्दीनपुर, औगासी, करहुली, भभुवा, अघाव आदि गांवों में 100-100 ग्राम के ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है। पहले ओले गिरे, इसके बाद गरज चमक के साथ बरसात हुई। इससे लाही, चना, गेहूं, मसूर, अलसी सहित तमाम फसलों का नुकसान हुआ है। काजी टोला के प्रधान आरबी सिंह यादव ने बताया कि ओलावृष्टि से करीब पचास फीसदी फसलों के नुकसान की आशंका है। पीड़ित किसानों ने फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

खप्टिहां प्रतिनिधि के अनुसार पैलानी तहसील अंतर्गत क्षेत्र के कुकुवा खास, नरी, पैलानी, पैलानी डेरा, नांदादेव, पडोहरा आदि गांव में देर शाम तेज बारिश के साथ गिरे ओले की वजह से किसान मायूस हैं। पैलानी कस्बे के अरविंद चंदेल, कुकुवा खास के किसान पियूष निषाद आदि लोगों ने बताया की तेज बारिश के साथ बड़े-बड़े पत्थर गिरने से कई कच्चे घरों को भी नुकसान पहुंचा है। कुल मिलाकर बेहद छोटे किसानों को घर और खेती दोनों के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि कब सर्वे होगा और कब मुआवजा हाथ लगेगा क्या पता। दूसरी ओर, एसडीएम पैलानी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि मौके में हल्का लेखपाल को भेज कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


नरैनी में तिरपाल के बजाय बांट गए पन्नी
करीब 10 दिन पूर्व नरैनी तहसील के 400 से अधिक गांव ओलावृष्टि से प्रभावित हुए थे। मुआवजे के लिए किसानों ने जाम लगाकर हंगामा भी किया था। इसके बाद अभी तक प्रशासन का सर्वे ही पूरा नहीं हो पाया है। फिर मुआवजे की कौन कहे। ग्रामीणों का आरोप है कि चार दिन पहले नायब तहसीलदार कच्चे घरों के मालिकों को तिरपाल बताकर पन्नी बांट गए थे। इसकी उन लोगों ने जिलाधिकारी से भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed