फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   hadso se gramedo me dahsat

हादसों से ग्रामीण दहशत में, नो एंट्री की मांग

Sun, 09 May 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
hadso se gramedo me dahsat
अतर्रा। कस्बे में आए दिन बड़े वाहनों से हो रही दुर्घटनाओं से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने डीएम से दिन में बड़े वाहनों की निकासी पर रोक लगाने की मांग की है। माता प्रसाद, रमेश सचदेवा समेत कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री व पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, सेवादल जिलाध्यक्ष कैलाशनाथ बाजपेयी, गल्ला व्यापार मंडल वरिष्ठ नेता कविंद्र त्रिवेदी, व्यापारी आनंद राजा गुप्ता, किराना व्यापारी प्रदीप गुप्ता, राजा गुप्ता, रामू तिवारी, अमित तिवारी, भरत लाल, भुवनेश पांडेय, अभय गुप्ता, राजेंद्र चौरिहा, गुड्डू, सूरज आदि ने डीएम को पत्र भेजकर दिन में नो एंट्री की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन

बांदा। जिला अधिवक्ता संघ ने कोरोना काल में आय गिरने के साथ ही कई कर्मियों की छुट्टी कर दी। कई के ड्यूटी समय में कटौती की है। रविवार को जिला अधिवक्ता संघ सभागार में अध्यक्ष एजाज अहमद की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि पेंशन योजना को जुलाई 2021 तक स्थगित रखा जाएगा। चौकीदार मोती निषाद व सोबरन की ड्यूटी 24 घंटे से घटाकर 12 घंटे कर दी गई है। मोतीलाल को 4000 व सोबरन को 3000 रुपये मानदेय के रूप में दिए जाएंगे। चार सफाई कर्मियों में तीन की छुट्टी कर दी गई। कंप्यूटर आपरेटर व लाइब्रेरियन की नियुक्ति स्थगित कर दी गई है। संघ ने निगरानी समिति का गठन किया है। सर्वे के आधार पर आर्थिक कमजोर वकीलों की मदद की जाएगी। इस मौके पर जिला महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी, सुनील कुमार गुप्ता, नंद किशोर अवस्थी, विष्णुदत्त मिश्रा, देव प्रसाद अवस्थी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

नरैनी। गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके विरुद्ध अवैध खनन के भी मामले दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी सविता श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने लहुरेटा से पनगरा नहर पुलिया के पास से जमवारा गांव निवासी सलीम, तौफीक, जियाउद्दीन को गिरफ्तार किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed