फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gutkha and material worth Rs 18 lakh recovered from factory, two arrested

Banda News: फैक्टरी से 18 लाख रुपये का गुटखा और सामग्री मिली, दो गिरफ्तार

Mon, 30 Jun 2025 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Gutkha and material worth Rs 18 lakh recovered from factory, two arrested
बरामद माल के साथ गिरफ्तार गुटखा बनाने वाले आरोपी। - फोटो : पुलिस।
बांदा। शहर के गायत्रीनगर में संचालित नकली व अपमिश्रित गुटखा फैक्टरी संचालन में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फैक्टरी सपा नेता की बताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने फैक्टरी से 18 लाख रुपये का गुटखा, बनाने की सामग्री, रैपर, सीलिंग मशीन आदि बरामद की है। संचालक समेत दो लोग फरार हैं।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि रविवार की रात शहर के गायत्री नगर मोहल्ले में संचालित हो रही गुटखा फैक्टरी में पुलिस ने छापा मारकर यहां से गुटखा बनाने वाली तीन मशीनें और अर्द्धनिर्मित गुटखा व गुटखा बनाने वाली सामग्री बरामद की है। यहां से गायत्री नगर के रमेश विश्वकर्मा व कुरौली गांव निवासी सुदामा प्रसाद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मकान मालिक प्रमोद गुप्ता उर्फ राजा व उनके साथी सिन्धी गुरुद्वारा स्टेशन रोड निवासी सुरेंद्र रोहड़ा उर्फ बाबू सिंधी यह फैक्टरी संचालित कर रहे थे। उनके माध्यम से गुटखा बनाने की सामग्री दी जाती है। माल तैयार होने पर वही लोग सप्लाई करते हैं। दोनों संचालक फरार हैं। संचालक प्रमोद कुमार उर्फ राजा गुप्ता को सपा नेता बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। फैक्टरी से 269 किलो सुपाड़ी, 160 किलो तंबाकू, आठ बोरी निर्मित अपमिश्रित 191 किलो नकली गुटखा विभिन्न ब्रांड्स (शिवम, रुद्रा, कमल, बी-2, जे-एस प्लस, एसएनके, विजय, गणेश, मजा, साईप्लस, चंद्रकमल) व 13 अलग-अलग गुटखा ब्रांड के 892 किलोग्राम रैपर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed