फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gun robbers got nothing special from the police

गन लुटेरों से कुछ खास नहीं उगला पाई पुलिस

Sat, 14 Jul 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sat, 14 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Gun robbers got nothing special from the police
मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाए गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब आर्मरी डकैती कांड के आरोपियों से 48 घंटे पूछताछ के बाद कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दोपहर उन्हें फिर वापस जेल भेज दिया। शातिर किस्म के आरोपियों ने पुलिस को बहुत कुछ खुलकर नहीं बताया। कुछ स्थानों के बारे में जानकारी दी, जहां घटना के पहले गए-आए। पुलिस ने आरोपियों का डेमो भी कराया। 

विज्ञापन


तीन जुलाई को नासिक जेल से लाने के बाद अदालत के आदेश पर 12 जुलाई को शहर कोतवाली पुलिस ने सभी छह आरोपियों को बांदा जेल से रिमांड कस्टडी पर लिया था। कस्टडी की अवधि 48 घंटे निर्धारित थी। यह शनिवार को दोपहर खत्म हो गई। कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस इन सभी आरोपियों को लोहे की जंजीर से बंधी हथकड़ी डालकर जिला अस्पताल ले गई। वहां उनका डाक्टरी परीक्षण कराया। उसके बाद विशेष न्यायाधीश (डकैती) की अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


वहां से सभी को जेल भेज दिया गया। दो दिन की रिमांड कस्टडी के दौरान आरोपियों से डकैती पूरा ताना-बाना उगलाने के लिए पुलिस ने भरसक कोशिश की। सख्ती भी बरती। पुलिस की पूछताछ का खास फोकस इसी पर रहा कि महाराष्ट्र से बांदा आकर गन हाउस लूटने में यहां बांदा के किन-किन लोगों की मदद ली या यहां किनसे उनके तार जुड़े हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने कुछ खास खुलकर नहीं बताया। पुलिस डेमो के लिए उन्हें उन स्थानों पर ले गई, जहां वह घटना के दिन या उसके पहले आए-गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने अपनी बोलेरो की नकली नंबर प्लेट शहर के छावनी मोहल्ले में बनवाई थी। पुलिस उन्हें छावनी लेकर पहुंची, लेकिन आरोपी दुकान की पहचान नहीं बता पाए। पुलिस उस मेडिकल स्टोर पर भी उन्हें लेकर गई जहां से नींद और थकान दूर करने के बड़ी संख्या में सीरप खरीदे थे। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान जो जानकारियां मिली हैं, अब उन पर जांच-पड़ताल की जाएगी। इसी के बाद अगली कार्रवाई होगी। इस मामले की तफ्तीश कर रहे कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास यादव ने बताया कि रिमांड के दौरान जो भी तथ्य और सुबूत मिले हैं उनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed