फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   GST team raided a furniture firm

Banda News: फर्नीचर फर्म में जीएसटी टीम ने दी दबिश

Fri, 30 Aug 2024 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
GST team raided a furniture firm
नरैनी। जीएसटी की टीम ने कस्बा के एक फर्नीचर की दुकान में दबिश दी। टीम ने तीन घंटे तक सभी जरूरी दस्तावेज खंगाले। दुकान मालिक को दो दिन में दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है।टैक्स चोरी करने की शिकायत मिलने पर जीएसटी टीम ने कस्बे के कालिंजर मार्ग में नहर पुलिया के पास स्थित हार्ड वेयर एंड प्लाईवुड दुकान में गुरुवार को शाम छापा मारा।
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर अनिल कुमार की मौजूदगी में करीब दो घंटे से अधिक समय तक छानबीन की गई। पूछताछ के बाद सभी बिक्री से संबंधित बिल बाउचर कब्जे में लिए। असिस्टेंट कमिश्नर अनिल कुमार ने बताया कि दुकान में टैक्स चोरी की शिकायत पर छापा डाला गया है। संचालक ने कुछ कागज दिखाए हैं। कुछ जरूरी कागजात नहीं दिखा पाए हैं। साथ ही दुकानदार को अपने सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। सभी का मिलान होगा। अगर सही नही पाए गए तो आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर जुबैर अहमद, कर अधिकारी सुमित कुमार सहित टीम के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed