{"_id":"6a552b0e6a791f237d0ff807","slug":"grain-traders-suffer-a-loss-of-nine-crore-rupees-due-to-a-three-day-strike-banda-news-c-212-1-sknp1006-149606-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तीन दिन की हड़ताल से गल्ला कारोबारियों को नौ करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तीन दिन की हड़ताल से गल्ला कारोबारियों को नौ करोड़ का नुकसान
Mon, 13 Jul 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त अजीत सिंह को ज्ञापन देते गल्ला कारोबारी।संवाद
बांदा। तीन दिन से चल रही गल्ला मंडी में कारोबारियों की हड़ताल से करीब नौ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हड़ताल का जहां सरकारी खजाने पर असर पड़ा वहीं दैनिक मजदूरों के सामने भी रोजी-रोटी का संकट है। व्यापारियों के समर्थन में सोमवार को तिंदवारी और मटौंध गल्ला मंडी में भी कारोबार बंद कर दिया। इसी कड़ी में व्यापारियों ने मंडलायुक्त को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा है। मंगलवार को बुंदेलखंड के जिलों से व्यापारी बांदा पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होंगे।
बांदा गल्ला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार गुप्ता ने बताया कि गल्ला मंडी बांदा में करीब 350 कारोबारी हैं। बांदा समेत कई जगहों के छोटे-बड़े किसान अनाज की बिक्री करते हैं। रोजाना बांदा गल्ला मंडी में करीब तीन करोड़ रुपये का कारोबार होता है। ऐसे में तीन दिन में करीब नौ करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
व्यापारी कारोबार के जरिये जो राजस्व सरकार को देते हैं। वह सालाना करीब 35 से 40 करोड़ रुपये का है। रोजाना सरकारी खजाने को भी एक से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। संगठन की अपील पर सोमवार से तिंदवारी और मटौंध गल्ला मंडी में भी कारोबार ठप कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं सोमवार को गल्ला व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारी, मंडलायुक्त अजीत सिंह से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा और मांगों को पूरा करने की बात कही। मंडलायुक्त ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगें पूरी की जाएंगी।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन की अपील पर मंगलवार को बांदा के साथ ही चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर समेत अन्य जगहों से गल्ला व्यापारी बांदा में चल रहे आंदोलन में शामिल होंगे। धरने में महामंत्री राजकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, रामकिशोर शुक्ला, सुजीत कुमार, आशीष कुमार, आशीष गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, संतराम आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -
आंदोलन को धार देंगे प्रदेश अध्यक्ष
बांदा। आंदोलन को मजबूत करने के लिए गल्ला व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा पदाधिकारियों के साथ मंगलवार की सुबह 11:30 बजे मंडी पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि घटना के दिन 16 गार्ड में केवल रात को एक गार्ड ही तैनात था। 10 कैमरों में एक की भी रिकॉर्डिंग नहीं हो रही थी। उन्होंने सचिव से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि व्यापारी अपनी आढ़त व कारोबार की सुरक्षा स्वयं करें। हालांकि सचिव प्रदीप रंजन ने बताया कि आरोप गलत है। कैमरे चल रहे थे लेकिन हार्ड डिस्क खराब होने के कारण रिकॉर्डिंग नहीं हो सकी थी। उसे तुरंत ठीक कराया गया है। रात में एक गार्ड ही था और अब दो गार्ड तैनात कर दिए गए हैं।
-- -- -- -- -- --
किसान अनाज लेकर पहुंचे, वापस किया
बांदा। गल्ला कारोबारियों की हड़ताल से किसान भी परेशान हो रहे हैं। सोमवार को किसान अनाज लेकर मंडी पहुंचे लेकिन उन्हें गेट से लौटा दिया गया। महोखर गांव के किसान लल्लू सिंह एक ट्रैक्टर मटर लेकर पहुंचे थे लेकिन व्यापारियों ने माल रखने से भी मना कर दिया गया। ऐसे में उन्हें वापस जाना पड़ा।
इंसेट-
हड़ताल से हो रहा नुकसान, परिसर में हो रही सफाई
बांदा। मंडी सचिव प्रदीप रंजन ने बताया कि हड़ताल के कारण पल्लेदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट है। हड़ताल का असर सरकारी राजस्व पर भी हो रहा है। सीजन होने पर रोजाना करीब डेढ़ से दो लाख तक का राजस्व प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि परिसर में सफाई कराई जा रही है। सफाई के लिए 65 हजार रुपये का टेंडर उठा था। उसी के तहत सफाई कराई जा रही है।