फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   graduate student killed herself by consuming poison

Banda News: स्नातक छात्रा ने जहर खाकर जान दी

Thu, 19 Jan 2023 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
graduate student killed herself by consuming poison
बांदा। ननिहाल में स्नातक छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे। एक अन्य घटना में कर्ज के तनाव में हैंडपंप मिस्त्री ने गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में जहर खा लिया। मेडिकल कालेज में मौत हो गई। दोनों शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बिसंडा कोतवाली क्षेत्र के शिव गांव की मालती (18) पुत्री अशोक कुमार ने अपने ननिहाल औगासी रोड (बबेरू) में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे यहां मेडिकल कालेज लाए। गुरुवार को सुबह उसकी मौत हो गई। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन

मृतका के मामा रोहित कुमार ने बताया कि मालती सात बहनों में बड़ी थी। स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पढ़ाई के सिलसिले में एक माह पूर्व ननिहाल आई थी। मंगलवार को शाम कमरे में जहर खाने के बाद उल्टियां होने पर घटना की जानकारी हुई। एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय काफी पूछने के बाद भी मालती ने कारण नहीं बताया। पिता पंजाब में मजदूरी करता है। मां शिव गांव में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घटना में कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी मुन्नीलाल (45) पुत्र सुमेरा ने मंगलवार को दोपहर गांव के बाहर एक खेत में जहर खा लिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी होने पर उसे मेडिकल कालेज लाकर भर्ती कराया। यहां गुरुवार को सुबह उसकी मौत हो गई।

चचेरे भाई चुन्नू प्रसाद ने बताया कि पिछले माह तीन दिसंबर को उसने दूसरे नंबर की बेटी वंदना की शादी की थी। इस पर उसने काफी कर्ज ले रखा था। लगभग साढ़े 3-4 लाख रुपये कर्ज बताता था। इसी तनाव में उसने आत्महत्या कर ली। मृतक हैंडपंप मिस्त्री था। एक पुत्री अभी शादी योग्य है। दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed