फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Government of 33 blocks also handled the work

33 ब्लाकों की सरकार ने भी संभाला काम

Wed, 21 Jul 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Government of 33 blocks also handled the work
Government of 33 blocks also handled the work - फोटो : BANDA
बांदा। पूरे प्रदेश के साथ बुंदेलखंड में भी मंगलवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख की रिक्त कुर्सियां आबाद हो गईं। इसी के साथ त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था पूरी तरह चुने हुए जनप्रतिनिधियों के हवाले हो गईं। जिला पंचायत अध्यक्ष और ग्राम प्रधान पहले ही शपथ लेकर अपना कार्यकाल शुरू भी कर चुके हैं। अब मंगलवार को ब्लॉक प्रमुखों ने शपथ लेने के बाद अपने कार्यकाल का आगाज कर दिया।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल और बुंदेलखंड के जालौन जिले में कुल 33 ब्लॉक प्रमुखों ने मंगलवार को समारोह पूर्वक शपथ ग्रहण कर ब्लॉकों की सरकार का कामकाज विधिवत संभाल लिया। चित्रकूटधाम मंडल और जालौन जनपद में कुल 33 क्षेत्र पंचायत/ब्लॉक हैं। इन सभी में हाल ही में हुए चुनाव में निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों ने मंगलवार को शपथ ग्रहण करने के बाद क्षेत्र पंचायत सरकार की कमान अपने हाथों पर ले ली। इनमें 14 ब्लाकों की सरकार महिलाएं चलाएंगी। यहां महिला प्रमुख चुनीं गईं हैं। इसके अलावा अब गांवों संग ब्लाक क्षेत्रों में भी विकास कार्यों को रफ्तार मिलने लगेगी।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि ब्लाकों की सरकार के पहले गांवों की सरकार ने भी विधिवत काम संभाल लिया है। अधिकतर गांवों की सरकार में जहां भाजपा के ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए हैं, वहीं ब्लाकों में भी भाजपा का कब्जा बदस्तूर जारी रहा। अधिकतर ब्लाकों में भाजपा के ही ब्लाक प्रमुखों के काबिज होने से विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी, क्योंकि प्रदेश में भी भाजपा की योगी आदित्यानाथ की सरकार काबिज है। शपथ ग्रहण के दौरान ही भाजपा के विधायकों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी विकास कार्यों को रफ्तार मिलने की पूरी संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड में ब्लॉक और महिला प्रमुख
जनपद ब्लॉक महिला
बांदा 8 3
चित्रकूट 5 2
महोबा 4 2
हमीरपुर 7 3
जालौन 9 4
योग 33 14
जालौन के नौ ब्लाकों में चार महिला प्रमुख
उरई (जालौन)। जिले की नौ ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर आधी आबादी ने अपना कब्जा जमाया है। नौ में से चार सीटों पर महिलाओं ने मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख की शपथ ली। इन चार ब्लॉकों में डकोर से नेहा यादव, कुठौंद से प्रेमलता, कदौरा से लक्ष्मीदेवी और कोंच ब्लॉक से रानी ने जीत दर्ज की है। महिला ब्लॉक प्रमुखों ने शपथ लेते ही अपने इरादे भी स्पष्ट कर दिया। शपथ ग्रहण के दौरान लगभग सभी का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए राजनीति में कदम रखा है और वे इस काम को करके दिखाएंगी। वहीं नौ सीटों में सात सीटें भाजपा के कब्जे में रहीं, जबकि डकोर और महेवा की सीटें निर्दलीय के खाते में गई। सभी नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों ने मंगलवार को शपथ ली। (संवाद)
चार ब्लाकों में दो महिला प्रमुखों ने काम संभाला
महोबा। जिले केे चारों ब्लॉक में निर्वाचित हुए ब्लाक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) ने मंगलवार को पद व गोपनीयता की शपथ ली। उपजिलाधिकारी व प्रशासकीय अधिकारियों की मौजूदगी में शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण कार्यक्रम ब्लाक कार्यालयों में होने के बाद पहली बैठक करके कोरम पूरा किया गया। सबसे बड़ेे कबरई ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख राजू सिंह, पनवाड़ी में अंजना अनुरागी, जैतपुर ब्लॉक में संदीप राजपूत और चरखारी ब्लॉक में सीमा कुशवाहा ने शपथ ग्रहण कर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जय प्रकाश अनुरागी, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, पूर्व विधायक राजनरायन बुधौलिया, सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
ब्लाक प्रमुखों ने शपथ लेकर काम संभाला
हमीरपुर। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सभी विकासखंड कार्यालय परिसरों में पंडाल लगाकर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही क्षेत्र पंचायत की पहली बोर्ड की बैठक हुई। जनपद में सात ब्लाक प्रमुख पदों में दो मौदहा और मुस्करा निर्विरोध चुने गए थे। मंगलवार को सभी नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संबंधित विकास खंड कार्यालय में हुआ, जिसमें तीन महिलाओं और चार पुरुष ब्लाक प्रमुखों को संबंधित तहसीलों के एसडीएम ने शपथ दिलाई। उसके बाद ब्लाक प्रमुखों ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था में भारी पुलिस बल तैनात रहा। (संवाद)

महिलाओं के हाथ होगी दो ब्लाक की कमान
चित्रकूट। जिले में कुल पांच ब्लाकों में दो की कमान महिलाओं के हाथ होगी। मंगलवार से जिले के सदर ब्लाक चित्रकूट व मऊ ब्लाक में महिला ब्लाक प्रमुख ने शपथ ग्रहण करते ही पहली बैठक में साफ संदेश दिया कि समग्र विकास ही आधार होगा। किसी भी योजना को पात्रों तक पहुंचाने के लिए कर्मचारी काम करें। बीडीसी के प्रस्तावों पर कार्य की रूपरेखा तय की जाएगी। चित्रकूट सदर ब्लाक प्रमुख गोमती देवी के पति गुलाब सिंह इसके पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे हैं और वह खुद कई समाज कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रहीं हैं। ऐसे में अब 115 बीडीसी वाले ब्लाक का संचालन करना उनके लिए आसान होगा। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से विकास कार्य किए जाएंगे। इसी प्रकार मऊ ब्लाक प्रमुख सुशीला देवी ने शपथ ग्रहण करते ही 73 बीडीसी वाले ब्लाक में एलान किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और पानी की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके पहले वह कोलमजरा गांव की प्रधान भी रह चुकी हैं। (संवाद)
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed