{"_id":"67b230cc47f5cbd89c0062b5","slug":"gondia-of-kaushambi-defeated-golu-banda-news-c-212-1-bnd1006-122275-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कौशांबी के गोंदिया ने गोलू को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कौशांबी के गोंदिया ने गोलू को किया चित
विज्ञापन
दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।
- फोटो : संवाद
तिंदवारी/पैलानी। तिंदवारी ब्लाॅक के गजनी गांव में रविवार को दंगल हुआ। इसमें कई जिलों के पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।
गजनी गांव में आयोजित दंगल में आए अतिथियों और अन्य लोगों का ग्राम प्रधान शिवगुनी यादव और उनके पुत्र राजू यादव ने स्वागत किया। दंगल में बांदा, हमीरपुर, कानपुर, फतेहपुर, कौशाम्बी, झांसी, मथुरा, जालौन, चित्रकूट आदि गांवों के पहलवानों ने दांव-पेच दिखाए। कौशांबी के पहलवान गोंदिया ने मथुरा के पहलवान गोलू को कलाजंग दांव लगाकर चित कर दिया।
इसी तरह मूंगुस के पहलवान वीरू ने तिंदवारी के प्रिंस पहलवान को पटकनी दी। मिरगहनी गांव के पहलवान राधेश्याम ने झांसी के विनय पहलवान को हराया, जबकि कौशांबी के मोईन पहलवान ने जालौन के आशीष पहलवान को पटकनी देते हुए कुश्ती जीती। दंगल में कई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। इस दौरान जौहरपुर प्रधान धर्मेंद्र सिंह, नंदू सिंह, सिंघौली प्रधान अरुण शुक्ला, रेफरी नेकराम पहलवान मौदहा और ननकाई पहलवान फतेहपुर रहे। कमेंटेटर की जिम्मेदारी गनेश द्विवेदी और शिवविलास पलरा ने निभाई।