फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gold medal in shooting three including CJM

सीजेएम सहित तीन को निशानेबाजी में गोल्ड मेडल

Sat, 07 Jul 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sat, 07 Jul 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gold medal in shooting three including CJM
गोल्ड मेडल विजेता सीजेएम खलीकुज्जमां व अन्यय। - फोटो : अमर उजाला

9वीं प्री-स्टेट शूटिंग में बांदा के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल जीतने के साथ ही राज्य स्तरीय मुकाबले (स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप) में शामिल होने के लिए अपना रास्ता साफ कर लिया। इनमें यहां के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश रायफल संघ ने 28 जून से 2 जुलाई तक मेरठ में प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित की थी। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 1500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बांदा जिले से भी 16 निशानेबाजों की टीम शामिल हुई।
विज्ञापन


बांदा टीम ने निशानेबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन किया। यहां के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) खलीकुज्जमां ने दो मुकाबलों .32 बोर और .22 बोर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता। सेंट मेरीज कान्वेंट स्कूल में 11वीं के छात्र रुद्राक्ष शर्मा और युगुल दुआ ने भी इन्हीं मुकाबलों में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। व्यक्तिगत मुकाबले में रुद्राक्ष शर्मा ने .32 बोर पिस्टल में सीनियर व जूनियर दोनों ही वर्गों में स्वर्ण पदक जीता। इन्हीं दोनों मुकाबलों में युगल दुआ ने जूनियर वर्ग में रजत पदक हासिल किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के साथ गए इंटरनेशनल शूटर कोच रामेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बांदा की टीम में सीजेएम खलीकुज्जमां, रुद्राक्ष शर्मा, युगुल दुआ, अमन सवलानी, जैनुल अंसारी, उबैद, समीर खां, ध्रुव सेठ, रिषभ शुक्ला, सूर्यांश देवपुरिया, प्रज्ञा साहू, पवन कुमार निषाद, शिवम अवस्थी, लक्ष्य कुमार, वसीम जमां और वैभव सिंह शामिल थे। शुक्रवार की देर शाम यहां हार्पर क्लब में आयोजित समारोह में मेडल जीतने वाले विजेताओं को कोच रामेंद्र शर्मा और आराधना शर्मा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी और निशानेबाज मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed