{"_id":"658886d45126bb24150943f4","slug":"girls-body-found-hanging-brother-in-law-accused-of-molestation-banda-news-c-212-1-bnd1002-5541-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, जीजा पर छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, जीजा पर छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। मां व भाई ने जीजा पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि छेड़खानी से आहत होकर किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी है। हालांकि आरोपी जीजा के खिलाफ अभी तहरीर नहीं दी है।
कमासिन थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी 15 वर्षीय किशोरी का शव घर के कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। घटना के समय उसकी मां अपने छोटे पुत्र के साथ अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने बड़े दामाद को देखने कानपुर गई थी। बड़े दामाद का ट्रैक्टर के रोटावेटर से पैर कट गया है। पिता जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। घर में सिर्फ किशोरी और उसका छोटा भाई था।
मां का आरोप है कि उसकी दूसरी नंबर की पुत्री का पति घर आया था। उसने उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी की है। जिससे आहत होकर किशोरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। घर के पीछे के रास्ते से दामाद को जाते हुए उसके छोटे पुत्र ने देखा है। बड़े भाई ने बताया कि वह कौशांबी जनपद में ईंट-भट्ठे की मजदूरी करता है। वह चार भाई व चार बहन में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
उधर, घटना को लेकर कमासिन थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या मामला खुदकुशी का है। घटनास्थल की जांच की गई है। परिजन आरोप तो लगा रहे हैं पर अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।