फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girl's body found floating in pond

Banda News: बालिका का शव तालाब में उतराता मिला

Wed, 17 Jul 2024 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found floating in pond
बांदा। चाचा की शादी में गई छह वर्षीय बालिका का शव तालाब में उतराता मिला। पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

चित्रकूट के खोही गांव निवासी मेघना (6) का शव बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली गांव स्थित तालाब में उतराता मिला। परिजन उसकी खोज कर रहे थे। तभी ग्रामीणों ने जानकारी दी तो परिजनों ने पुलिस को बुलाकर शव को पानी से बाहर निकलवाया। पिता कैलाश ने बताया कि मेघना के ममेरे चाचा प्रकाश की शादी बढ़ौली गांव में हुई है। बरात खोही से सोमवार की देर शाम बढ़ौली गांव पहुंची थी। यहां जनवासे से उसकी पुत्री लापता हो गई। पूरी रात वह उसे तलाशते रहे। इस बीच मंगलवार को शव गांव में ही स्थित तालाब में उतराता मिला। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। घर में मां लक्ष्मी है। तीन बच्चों में सबसे बड़ी थी। पिता मजदूरी करते हैं। बबेरू कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पानी में डूबकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed