फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girl's body found hanging in her in-laws' house

ससुराल में युवती का शव फांसी पर लटकता मिला

Tue, 24 Aug 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging in her in-laws' house
बांदा। दो माह पूर्व मायके से ससुराल आई युवती का शव मंगलवार को घर से चंद कदम दूर बबूल के पेड़ में फंदे पर लटका मिला। ससुरालीजन और ग्रामीण आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि पिता ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव के मजरा कसिया डेरा निवासी राममूरत की पत्नी संतोषिया उर्फ अर्चना (25) का मंगलवार को सुबह घर से कुछ दूर पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

सुबह ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पैलानी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। ससुरालीजन व ग्रामीण आत्महत्या बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, वह घटना की वजह नहीं बता सके। मृतका के पिता बरेहटा गांव के मजरा बंजारी डेरा निवासी भैरमा ने ससुरालियों पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि संतोषिया की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। ससुरालीजनों द्वारा मारपीट करने पर वह 13 सितंबर 2020 को संतोषिया को मायके ले गया था।
दो माह पूर्व 12 जून को पति राममूरत मना कर उसे वापस ससुराल ले गया था। यह भी बताया कि रक्षाबंधन में पुत्री संतोषिया मायके आना चाहती थी। इस पर उसके साथ मारपीट की गई और पैसों की भी मांग ससुराली करते रहे हैं।
घटना के बाद से संतोषिया का पति राममूरत फरार है। मृतका के दो वर्ष की पुत्री है। सास की 11 माह पूर्व मौत हो चुकी है।
स्नातक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी
बांदा। स्नातक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। पिता पेशे से अधिवक्ता हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना शहर के आवास विकास कालोनी ब्लाक-बी की है। रामप्रताप सिंह की बेटी आकांक्षा भदौरिया (19) का सोमवार की शाम घर के ऊपर कमरे में साड़ी के फंदे पर शव लटका मिला। पिता रामप्रताप अधिवक्ता हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा और सिविल लाइन चौकी प्रभारी सूरज पांडेय देर शाम घटनास्थल पहुंचे और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के हवाले से चौकी प्रभारी ने बताया कि आकांक्षा स्नातक छात्रा थी। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। जांच-पड़ताल में भी कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed