{"_id":"671bf2ee50b4bb40d705a204","slug":"girl-injured-and-dies-in-a-dispute-between-husband-and-wife-banda-news-c-212-1-bnd1006-117299-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पति-पत्नी के विवाद में बच्ची को लगी चोट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पति-पत्नी के विवाद में बच्ची को लगी चोट, मौत
विज्ञापन
बांदा। पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट में मासूम बच्ची को चोट लग गई थी। जिला अस्पताल में एक दिन पूर्व उसका एक्सरे किया गया। शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड होना था। बच्ची ने घर में दम तोड़ दिया।
बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा बिहारी गांव निवासी गुड़िया का 18 अक्तूबर को पति लवकुश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। लवकुश ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। इसी दौरान चार माह की बच्ची पलक को भी चोट लग गई थी। गुड़िया ने इसकी जानकारी पिता गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव निवासी देशराज को दी।
पिता बेटी की ससुराल पहुंचे। वहां से बच्ची और बेटी को मायके सहेवा गांव ले आए। देशराज के मुताबिक एक दिन पूर्व बच्ची का एक्सरे जिला अस्पताल में किया गया। उस दिन अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया। शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड होना था, लेकिन सुबह पांच बजे घर में बच्ची ने दम तोड़ दिया। इधर, बिसंडा थाना प्रभारी सुरेश सैनी ने कहा कि इस मामले पर पति, ननद, माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत चोट लगने से होना स्पष्ट होता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तलाक लेना चाहता है पति
देशराज ने बताया कि दामाद अक्सर बेटी गुड़िया के साथ मारपीट करता है। 18 अक्तूबर को भी बेटी के साथ मारपीट की गई। देशराज ने बताया कि बेटा मनोज उस दिन बेटी की ससुराल में ही था। दामाद गुड़िया को अपने साथ नहीं रखना चाहता। वह तलाक लेना चाहता है। कई बार पंचायतें भी हो चुकी है। ससुराल वालों को समझाया जा चुका है, लेकिन वह मारपीट जैसी घटनाओं से बाज नहीं आ रहे हैं।