{"_id":"5dc850dd8ebc3e5b167b37c7","slug":"girl-dies-in-suspicious-circumstances-banda-news-knp525012972","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवती की मौत
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में युवती की मौत हो गई। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज की मांग करके आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा था। उधर, पुलिस मौत की वजह बीमारी बता रही है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर में रोशनी (21) पत्नी रमेशचंद्र की रविवार को सुबह मौत हो गई। यहां आए मृतका के पिता चंद्रकुमार (जवाहर नगर, नरैनी) की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि तीन साल पूर्व शादी हुई थी। एक पुत्र व एक पुत्री है। आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने 50 हजार रुपये की मांग लेकर पुत्री रोशनी को मार डाला। दो दिन पूर्व भी उसकी पिटाई की थी।
उधर, पति ने बताया कि बीमारी के चलते पत्नी की मौत हुई। थाना इंसपेक्टर तारा सिंह पटेल ने बताया कि मृतका टीबी मर्ज से ग्रसित थी। करीब 25 दिन पहले भी पिता ने थाने में आकर शिकायत की थी कि ससुराल वाले रोशनी का इलाज नहीं करा रहे। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।