{"_id":"5e385d988ebc3e4b3963662a","slug":"girl-commits-suicide-in-banda-banda-news-knp5423234190","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्रत की हालत में किशोरी फांसी पर झूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्रत की हालत में किशोरी फांसी पर झूली
विज्ञापन
तिंदवारी/बांदा में किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सोमवार का व्रत भी रखे थी। परिजन आत्महत्या करने की वजह नहीं बता पाए। दूसरी घटनाओं में किशोर और युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव में सोमवार को सुबह करीब सात बजे कपिल देव द्विवेदी की 17 वर्षीय पुत्री वंदना ने घर की अटारी में अपना दुपट्टा बांधकर गले में फंदा कस लिया। कुछ देर बाद घरवालों ने शव लटकता देखा। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के समय घर में पिता नहीं था। मां लक्ष्मी मौजूद थी। पिता ने बताया कि वंदना सोमवार को व्रत रखती थी। आज भी व्रत थी। उसने इंटर के बाद पिछले वर्ष पढ़ाई छोड़ दी थी। घर में ही रहती थी। इंसपेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि घटना आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बक्छी पुरवा में मोहित (14) पुत्र छोटू ने रविवार की रात घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कालिंजर में आयुष (20) पुत्र राजकुमार ने रविवार को शाम जहर खा लिया। दोनों घटनाओं में परिजनों ने गृह कलह बताई।