{"_id":"65ca7e7fa7a66a4b1d0c2945","slug":"get-the-cameras-installed-at-the-centers-checked-banda-news-c-212-1-sknp1006-107029-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षी भर्ती परीक्षा : बोले डीआईजी- चेक करा लें केंद्रों पर लगे कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षी भर्ती परीक्षा : बोले डीआईजी- चेक करा लें केंद्रों पर लगे कैमरे
विज्ञापन
बांदा। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में सीसीटीवी से निगरानी होगी। परीक्षा केंद्रों में मुख्य गेट से लेकर कमरों तक में यह कैमरे लगे होने चाहिए। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी किसी भी दशा में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे। डीआईजी ने सभी कैमरों की चेकिंग कराने की बात की है कि वे सही काम कर रहे हैं कि नहीं।
चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में 17 व 18 फरवरी को पुलिस आरक्षी भर्ती कराई जाएगी। इसमें चारों जिलों में 26616 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए मंडल में 59 सेंटर बनाए गए हैं। डीआईजी अजय कुमार सिंह ने सोमवार को चारों जिलों के पुलिस कप्तान, एएसपी, सीओ व कोतवालों के साथ गूगल मीट के जरिए दिशा निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि भर्ती परीक्षा में आने वाले अभ्यर्थियों के रुकने के लिए अभी से होटल, गेस्ट हाउसों को चेक कर लें, जिससे अभ्यर्थियों को दिक्कत नहीं उठानी पड़े। परीक्षा के लिए जितने भी पुलिस कर्मी लगाए जा रहे हैं।
उनका ड्यूटी चार्ट बना लें। ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों के आई कार्ड बनाए जाएं। परीक्षार्थियों के मोबाइल फोन बाहर ही जमा करा लिए जाएं। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले अभ्यर्थियों की तलाशी शुरू कराई जाए। पुरुष अभ्यर्थी की पुरुष आरक्षी और महिला अभ्यर्थी की महिला आरक्षी तलाशी ले। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए यातायात रूट निर्धारित किया जाए। रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस अड्डों में भी निगरानी की जाए।