फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Get electricity complaints resolved immediately: MD

बिजली की शिकायतों का तत्काल कराएं निस्तारण : एमडी

Sat, 01 Jun 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Get electricity complaints resolved immediately: MD
बांदा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंधक निदेशक अमित किशोर ने अधिकारियों व व्यापारियों के साथ बैठक की। व्यापारियों ने अघोषित बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद कई दिन तक न बदले जाने का मुद्दा उठाया। एमडी ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के फोन उठाएं और शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक अमित किशोर शुक्रवार की शाम जनपद पहुंचे। उन्होंने देर शाम बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बिजली आपूर्ति की जानकारी ली। इसके बाद चिल्ला रोड स्थित बिजली विभाग के वर्कशाप का निरीक्षण किया। एक्सईएन हेमराज सिंह व अन्य अधिकारियों से ट्रांसफार्मर की मरम्मत की जानकारी ली। इस दौरान कहा कि निर्धारित समय में फुंके हुए ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराएं। अनावश्यक शटडाउन व रोस्टिंग की शिकायताें में कमी लाएं। इसके बाद उन्होंने चिल्ला रोड स्थित 220 केवीए उपकेंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर में प्रबंधक निदेशक अमित किशोर ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों, व्यापारियों, होटल, गैस एजेंसी, मैरिज हॉल, कोचिंग सेंटर, विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ बैठक की। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने व्यापारियों और उद्यमियों से कहा कि आग की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी उपाय करें। ट्रांसफार्मरों के आसपास कूड़ा-कचरा व गंदगी न फैलाएं। आग की दुर्घटना होने पर तुरंत पुलिस व अग्निशमन विभाग को जानकारी दें। व्यापारियों ने अघोषित बिजली कटौती रोकने और अधिकारियों के रवैये में सुधार के सुझाव दिए। बैठक में एसपी अंकुर अग्रवाल, एडीएम राजेश कुमार, मुख्य अभियंता विद्युत आरिफ अहमद, अनिल वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed